फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raised voices of protest by banging plates.

Hisar News: थालियां बजाकर बुलंद किए विरोध के स्वर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Raised voices of protest by banging plates.
हांसी। लंबित मांगों के समाधान के लिए 24 दिन से हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को विरोध का अनूठा तरीका अपनाया। कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन के दौरान थाली बजाकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया। शहर के मुख्य बाजारों में निकले कर्मचारियों ने नारेबाजी कर अपनी मांगों की आवाज बुलंद की और कहा कि जब तक सरकार सम्मानजनक समाधान नहीं करती उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी पहले नगर परिषद हांसी कार्यालय में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

इसके बाद शाम को कर्मचारी त्रिकोणा पार्क में एकत्रित हुए। यहां से वे शहर के मुख्य बाजारों में पहुंचे और थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में सलेवान सारसर, बलजीत पुहाल, विनोद जांगड़ा, सुरेंद्र खटक, ममता और रेखा सहित नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं अग्निशमन विभाग कर्मचारी संघ हरियाणा के अनेक कर्मचारी शामिल हुए।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 24 दिन से हड़ताल जारी रहने के बावजूद सरकार ने मांगों का समाधान नहीं किया है जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से बातचीत के माध्यम से मांगों का सम्मानजनक समाधान करने की अपील की। जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।


नगर परिषद के कर्मचारी 24वें दिन भी रहे हड़ताल पर
बरवाला। नगर परिषद के कर्मचारियों का धरना शनिवार को 24वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता करते हुए विक्की ने कहा कि सरकार की मंशा सही नहीं है। ऐसे में कर्मचारी लगातार पिछले 23 दिनों से हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान करे। धरनारत कर्मचारियों के बीच शनिवार को सर्व कर्मचारी संघ के कोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी व विशन कुमार पहुंचे। विशाल ने संचालन किया। इस अवसर पर मुकेश भादड़, विक्की, चांदराम, सुखविंदर, अंग्रेजो, सुदेश, सोनू, मनोज आदि मौजूद कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed