Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Power supply disrupted for 38 hours amidst sultry heat; distressed residents gheraoed the XEN's office.
{"_id":"6a47cff4a163f594950c186d","slug":"video-power-supply-disrupted-for-38-hours-amidst-sultry-heat-distressed-residents-gheraoed-the-xens-office-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी:उमस भरी गर्मी में 38 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप, परेशान लोगों ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी:उमस भरी गर्मी में 38 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप, परेशान लोगों ने किया एक्सईएन कार्यालय का घेराव
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। वार्ड 26 के सैनियान मोहल्ला में पिछले दो दिनों से बिजली गुल होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं होने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ तो नाराज कॉलोनीवासियों ने बिजली निगम के एएक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। लेकिन अधिकारी कार्यालय में नहीं मिले। इस पर क्षेत्रवासियों ने कार्यालय में ही नारेबाजी शुरु कर दी। वहीं मौके पर एसडीओ मोहनलाल ने जेई व लाइनमैन को समस्या के समाधान के लिए फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया।
इधर क्षेत्रवासी समाधान को लेकर अड़े रहे। जिसके बाद निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। 38 घंटे बाद शुक्रवार शाम करीब छह बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई। सैनियान मोहल्ले की पीपल वाली गली में वीरवार सुबह चार बजे से बिजली संकट से जूझ रहे हैं। लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने से भीषण गर्मी और उमस में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को हो रही है। वार्ड के पार्षद दुलीचंद, क्षेत्रवासियों माया देवी व अन्य ने कहा कि उन्होंने बिजली निगम में कई बार शिकायत दर्ज कराई और अधिकारियों को फोन भी किए, लेकिन न तो फोन उठाया गया और न ही समस्या का समाधान किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में दो दिनों से बिजली नहीं है और निगम के अधिकारी लोगों की शिकायतों पर ध्यान नहीं दे रहे। समाधान के लिए वह निगम के एक्सईएन सुरिंदर मेहरा के कार्यालय पहुंचे लेकिन वहां अधिकारी मौजूद नहीं मिले। जिसके बाद निगम के एसडीओ मोहनलाल के पास पहुंचे। वहीं बिजली निगम के एसडीओ मोहन लाल से लोगों की समस्याओं और बिजली संकट पर जवाब जानना चाहा तो उन्होंने यह कहते हुए कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया कि वे इस विषय पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं। उनका यह बयान कैमरे में कैद हो गया है। ओर अपनी कुर्सी छोड़कर उठ खड़े हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।