Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sunil Sen displays strength in Hansi; says providing respect and opportunities to every section of society is the BJP's hallmark.
{"_id":"6aa116c62a5dac99fc05d255","slug":"video-sunil-sen-displays-strength-in-hansi-says-providing-respect-and-opportunities-to-every-section-of-society-is-the-bjps-hallmark-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सुनील सेन का शक्ति प्रदर्शन, बोले- हर वर्ग को सम्मान और अवसर देना भाजपा की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सुनील सेन का शक्ति प्रदर्शन, बोले- हर वर्ग को सम्मान और अवसर देना भाजपा की पहचान
भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेन के को हांसी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सीएम विंडो कमेटी के सदस्य नवीन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जींद फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होकर मोटरसाइकिल काफिले के साथ सुनील सेन का अभिनंदन किया।
कार्यकर्ताओं के उत्साह के बीच सुनील सेन ने कहा कि हर वर्ग के हितों की रक्षा, समान अवसर और सबको साथ लेकर चलने की नीति भाजपा की पहचान है। उन्होंने कहा कि संख्या की दृष्टि से सेन समाज छोटा होने के बावजूद भाजपा ने समाज को प्रदेश संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर सम्मान दिया है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सभी समाजों को साथ लेकर आगे बढ़ने वाली पार्टी है।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा मजबूत संगठन के दम पर भाजपा लगातार लोगों का विश्वास जीत रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पार्टी पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।
भाजपा नेता विनोद सैनी ने कहा कि भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सेन समाज को मिलने से पूरे समाज में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा किसी एक जाति या वर्ग तक सीमित नहीं है। पार्टी सभी समाजों को समान सम्मान और भागीदारी देने के लिए काम कर रही है। यही कारण है कि लगातार विभिन्न वर्गों का भाजपा के प्रति विश्वास मजबूत हो रहा है।
हांसी विधायक विनोद भयाना के पुत्र साहिल भयाना ने भी सुनील सेन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता की मेहनत, क्षमता और समर्पण को महत्व दिया जाता है। पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत के बल पर संगठन के शीर्ष पदों तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यही कार्यकर्ता आधारित व्यवस्था उसे अन्य दलों से अलग पहचान देती है।
भाजपा हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी और जिला महामंत्री धर्मबीर रतेरिया ने भी सुनील सेन का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर वर्ग और हर व्यक्ति के विकास के लिए काम कर रही है। सरकार की ओर से युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों को आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है।
सीएम विंडो कमेटी के सदस्य नवीन ठाकुर ने कहा कि युवाओं को समाज और देशहित के कार्यों में आगे आना चाहिए। सुनील सेन का के माध्यम से युवाओं को सामाजिक कार्यों से जोड़ने की पहल को उन्होंने सकारात्मक कदम बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।