{"_id":"6a4773d1beecb371b7013373","slug":"video-una-fake-power-of-attorney-gang-allegation-in-amb-and-ghanari-tehsils-investigation-demanded-2026-07-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una News: ऊना की अंब और घनारी तहसीलों में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी गिरोह सक्रिय होने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: ऊना की अंब और घनारी तहसीलों में फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी गिरोह सक्रिय होने का आरोप
पूर्व सैनिक मनोज कौशल ने आरोप लगाया है कि बाहरी राज्यों का एक गिरोह ऊना जिले की तहसीलों में फर्जी तरीके से पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर जमीनों की खरीद-फरोख्त में संलिप्त है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच करवाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मनोज कौशल ने कहा कि कथित गिरोह ने ऊना जिले की अंब और घनारी तहसीलों को निशाना बनाया है। उनके अनुसार, गिरोह झूठे गवाहों और कथित फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर बाहरी राज्यों में जमीनों की खरीद-बिक्री कर रहा है।
उन्होंने दावा किया कि इस तरह के मामले का खुलासा हरियाणा में भी हो चुका है, जहां संबंधित उपायुक्त की ओर से कथित फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी गिरोह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। उनका कहना है कि इसी तरह का नेटवर्क ऊना जिले में भी सक्रिय होने की आशंका है।
मनोज कौशल ने बताया कि उन्होंने इस मामले को लेकर विजिलेंस विभाग के एसपी धर्मशाला और उपायुक्त ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है। उन्होंने मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करवाई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता सामने आती है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच से कथित फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार से जुड़े तथ्यों का पता चल सकेगा तथा भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।