Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Major police action following a shooting incident in Hansi: The CIA apprehended both accused who had fled after opening fire within an hour.
{"_id":"6aa0ef0e66443b32d30beef3","slug":"video-major-police-action-following-a-shooting-incident-in-hansi-the-cia-apprehended-both-accused-who-had-fled-after-opening-fire-within-an-hour-2026-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में फायरिंग के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, गोली चलाने के बाद फरार आरोपियों को सीआईए ने एक घंटे में दोनों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में फायरिंग के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, गोली चलाने के बाद फरार आरोपियों को सीआईए ने एक घंटे में दोनों को दबोचा
हांसी में फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों को संभलने तक का मौका नहीं दिया। महज एक घंटे के अंदर CIA1 हांसी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
आपको बता दे कि हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में पारिवारिक विवाद के चलते शुरू हुआ विवाद उस वक्त खूनी संघर्ष में बदल गया, जब एक जीजा ने अपने दो सालों पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि दोनों भाई मौके से भाग निकले और उनकी जान बच गई।मामला खरक पूनिया गांव निवासी जसबीर और मनदीप से जुड़ा है। दोनों की बहन सरोज की शादी वर्ष 2010 में बास गांव निवासी बारू के साथ हुई थी। सरोज फिलहाल हांसी के न्यू मिनी मॉडल टाउन में रह रही थी।
कल बहन से मारपीट की सूचना मिलने पर दोनों भाई उसकी ससुराल पहुंचे थे। इसी दौरान गली में जीजा और दोनों सालों के बीच कहासुनी चलते जीजा बारू पर आरोप है कि जान से मारने की नीयत से अवैध पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी। एक गोली चलाने के बाद आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन इस बार हथियार से गोली नहीं चली। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
हांसी डीएसपी अक्षय कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए CIA-1 स्टाफ हांसी ने आरोपियों की तलाश शुरू की और वारदात के महज एक घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बारू और नरेश निवासी गांव बास, हाल मॉडल टाउन हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी बारू के कब्जे से 32 बोर की अवैध पिस्टल और 7 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
डीएसपी अक्षय कुमार के मुताबिक पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अवैध हथियार आरोपियों तक कहां से पहुंचा और इस वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भी भूमिका है या नहीं।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ थाना शहर हांसी में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की आगामी जांच जारी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।