Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   House reduced to rubble following a cylinder blast in Hansi; SDM conducts an inspection.

हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, एसडीएम ने किया निरीक्षण

Wed, 18 Nov 2026 03:47 PM IST
Naveen Naveen
Updated Wed, 18 Nov 2026 03:47 PM IST
House reduced to rubble following a cylinder blast in Hansi; SDM conducts an inspection.
हांसी के ढाणी चदरपुल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मंगलवार शाम करीब सात बजे हुए इस जोरदार धमाके में प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी और मकान की ईंटें दूर-दूर तक जा गिरीं। आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय मकान में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसडीएम राजेश खोथ के साथ तहसीलदार अनिल बिढान, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और सदर थाना प्रभारी सदानंद वत्स भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकान और आसपास के घरों का निरीक्षण किया तथा हादसे से हुए नुकसान की जानकारी ली। एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि जिला उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है। 24 घंटे के भीतर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करके आगे भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों का हिसार के मलिक अस्पताल में उपचार चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं। सरपंच प्रदीप लादी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। प्रशासन के सहयोग से परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने और उनका मकान दोबारा बनवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी राहुल मक्कड़ ने जिला प्रशासन से मांग की कि हादसे में तबाह हुए मकान का उचित मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाए। इसके साथ ही घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रशासन को कदम उठाने की अपील की। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि करीब 60 वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना एक धमाके में तबाह हो गया। अब परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रदीप लादी ने भी परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

पठानकोट: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह बोले- आप के राज में बिगड़ी कानून व्यवस्था

रायगढ़ में आयकर विभाग का छापा: कमल और श्रवण अग्रवाल के ठिकानों पर टीम ने मारी रेड, सुबह-सुबह मचा हड़कंप

18 Nov 2026

अमृतसर: पुलिस कमिश्नर ने थाना सिविल लाइन का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

18 Nov 2026

महाकाल गर्भगृह पर विवाद! पुजारी महासंघ ने पूछा- भेदभाव क्यों?

18 Nov 2026

जबलपुर: स्कार्पियो का टायर बर्स्ट होने से पकड़ाया 69 लाख रुपये का 137 किलोग्राम गांजा, एक महिला गिरफ्तार

18 Nov 2026
विज्ञापन

राजस्थान में बढ़ी ठंड की रफ्तार! फतेहपुर में 7.4° पारा, अगले दिनों में और गिरेगा तापमान

18 Nov 2026

अंबेडकरनगर मुठभेड़: पुलिस ने बताया कैसी घटित हुई घटना, मारा गया सुपारी किलर

18 Nov 2026
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक! 21 नवंबर को भारी बारिश, 50 KM की रफ्तार से हवाओं का अलर्ट

18 Nov 2026

अयोध्या: शुरू हुई चौदह कोसी परिक्रमा, आज लाखों लोगों के उमड़ने की उम्मीद

18 Nov 2026

‘सूर्या’ फिल्म पर हाईकोर्ट की सख्ती, IMA ने उठाए सवाल! डॉ. अनुराग शर्मा से खास बातचीत

18 Nov 2026

VIDEO: सकीट पर मंगलवार को मंडल से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

18 Nov 2026

VIDEO: गोपाष्टमी पर कैबिनेट मंत्री ने किया गो-पूजन, लिया आशीर्वाद।

18 Nov 2026

VIDEO: जलभराव की समस्या से परेशान महिलाओं ने किया प्रदर्शन।

18 Nov 2026

VIDEO: बेवर कस्बे में 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बह रही है।

18 Nov 2026

VIDEO: शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं का फूटा गुस्सा, ठेके में रखे पाउच उठाकर बाहर फेंके।

18 Nov 2026

दमोह: अवैध मिट्टी से भरा ट्रैक्टर रोकना वनकर्मी को पड़ा भारी, चालक ने दोनों पैरों पर चढ़ाया ट्रैक्टर

18 Nov 2026

उज्जैन: बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार, भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु; जय श्री महाकाल से गूंजा परिसर

18 Nov 2026

ऋषिकेश: पंडवास की धुन पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं, इगास पर्व पर लोक संस्कृति की दिखी झलक

17 Nov 2026

मेरठ: श्रद्धालुओं ने गायों को गुड़, हरा चारा खिलाया, तिलक लगाकर किया पूजन

17 Nov 2026

शीतला माता मेडिकल कॉलेज में आयुष्मान लाभार्थियों और कम आय वाले परिवारों को इलाज में मिलेगी सब्सिडी

17 Nov 2026

वीडियो: नैनीताल नगर पालिका में सभासदों का प्रदर्शन, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था में देरी पर जताई नाराजगी

17 Nov 2026

मेरठ: स्मोकिंग से होने वाली बीमारी को लेकर लोगों को जागरूक किया

17 Nov 2026

मेरठ: शिव मंदिर का ताला तोड़कर हजारों की नकदी और कीमती सामान चोरी

17 Nov 2026

मेरठ: निशुल्क नेत्र शिविर में 650 मरीजों की जांच, 220 मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित

17 Nov 2026

मेरठ: पीएनबी के प्रबंध निदेशक बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

17 Nov 2026

मेरठ: गोपाष्टमी पर किया गोवंश का पूजन, संरक्षण का लिया संकल्प

17 Nov 2026

कानपुर: रामादेवी चौराहे पर खराब पड़ी लाइटें, वाहन चालकों को होती परेशानी

17 Nov 2026

गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने किया मेले का भव्य शुभारंभ

17 Nov 2026

वीडियो: युवा महोत्सव में लोहाघाट के प्रतिभागियों का रहा दबदबा

17 Nov 2026

रूमा में केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, रामादेवी चौराहा कराया गया खाली

17 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed