Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   New mung bean varieties are expected to bring prosperity to the farms.

Hisar News: मूंग की नई किस्मों से खेतों में समृद्धि खिलने की आस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
New mung bean varieties are expected to bring prosperity to the farms.
हिसार। कम समय में पकने और बेहतर पैदावार देने वाली मूंग की उन्नत किस्में किसानों के लिए समृद्धि द्वार खोलेगी। इसी उम्मीद को नई ताकत देने की दिशा में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) ने कदम बढ़ाया है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने मूंग की दो उन्नत किस्मों एमएच 1772 और एमएच 1142 के बीज उत्पादन एवं उपलब्धता के लिए गुवाहाटी की कंपनी मजेस्टिक इंपैक्स के साथ समझौता किया है। दावा है कि रोगों से लड़ने की क्षमता और अधिक उपज की विशेषता वाली यह किस्में किसानों के लिए खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन


समझौते पर विश्वविद्यालय की ओर से अनुसंधान निदेशक डॉ. राजबीर गर्ग और कंपनी की ओर से कार्यकारी सदस्य नीरज अग्रवाल ने कुलपति की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। गर्ग ने बताया कि एमएच 1772 को उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्र के उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और असम में खरीफ मौसम के लिए अधिसूचित किया गया है। एमएच 1142 उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी मैदानी क्षेत्रों में खरीफ मौसम के लिए अधिसूचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर ओएसडी डॉ. अतुल ढींगड़ा, कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. रमेश गोयल, डॉ. एसके पाहुजा, डॉ. एसके तेहलान, मीडिया सलाहकार डॉ. संदीप आर्य, डॉ. वीरेंद्र मोर, डॉ. योगेश जिंदल, डॉ. अनुराग और डॉ. पवन उपस्थित रहे।


22 क्विंटल तक प्रति हेक्टेयर उपज का दावा :

दोनों किस्में 63 से 70 दिनों में पककर तैयार हो जाती हैं। इनकी औसत उपज क्रमशः 13 और 12 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तथा अधिकतम संभावित उपज 22 और 20 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। बौने पौधों के कारण इनमें गिरने और फलियों के चटककर बिखरने की समस्या कम है। यह पीला मोजेक विषाणु, वेब ब्लाइट, उड़द पत्ती सिकुड़न विषाणु और पत्ती मरोड़ विषाणु के प्रति प्रतिरोधी हैं। साथ ही कई अन्य रोगों के प्रति मध्यम प्रतिरोधक क्षमता रखती हैं। इनमें सफेद मक्खी, थ्रिप्स और फली के कीटों का प्रकोप भी अपेक्षाकृत कम होता है।



☰



Template

Image Attachment

Photo Manager

Social Media

Metadata

Attach Document

Translate

Backup

Agency

AI

QrCode

Attch Audio/Video

Last Version
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed