Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shyam Janmotsav to be celebrated with a 201 kg cake; Nishan Yatra tomorrow

Hisar News: 201 किलो केक से मनाया जाएगा श्याम जन्मोत्सव, निशान यात्रा कल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Shyam Janmotsav to be celebrated with a 201 kg cake; Nishan Yatra tomorrow
हिसार। बीड़ बबरान धाम में 20 व 21 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। उत्सव के पहले दिन नागोरी गेट स्थित हनुमान मंदिर से सुबह 8:30 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन

इसमें श्रद्धालु नंगे पांव जय श्रीश्याम के जयकारे लगाते हुए हिसार से बीड़ बबरान धाम तक पहुंचेंगे। जन्मोत्सव में 201 किलोग्राम का सात्विक केक काटकर श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

श्री श्याम बाबा मंदिर ट्रस्ट के प्रधान शिव कुमार सिंगल ने बताया कि निशान यात्रा को चीफ इंजीनियर संदीप बाना और एडवोकेट ओमप्रकाश कोहली झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए बीड़ बबरान धाम पहुंचेगी। यहां श्रद्धालुओं को श्याम प्रभु के अलौकिक रथ श्रृंगार के दर्शन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 नवंबर को रात 8 बजे से श्याम जन्मोत्सव संकीर्तन शुरू होगा। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक विकास बागड़ी, सुभाष सैनी, मास्टर बिन्नी, सुभाष रंगीला और लाडली दिव्या भजनों के माध्यम से बाबा की महिमा का गुणगान करेंगे। इस दौरान सोनू ढोल पार्टी अभोर भी विशेष प्रस्तुति देगी। 201 किलो का सात्विक केक समारोह का मुख्य आकर्षण रहेगा।

जन्मोत्सव के दूसरे दिन 21 नवंबर को दोपहर 12:15 बजे से श्याम रसोई भंडारे का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट की ओर से दो दिवसीय उत्सव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed