Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Tirupati Dham resounded with chants of 'Jai Govinda'

Hisar News: जय गोविंदा के जयकारों से गूंजा तिरुपति धाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Tirupati Dham resounded with chants of 'Jai Govinda'
हिसार। अग्रोहा रोड स्थित श्री तिरुपति बालाजी धाम में तीन दिन तक भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। लगातार तीन दिन भगवान लक्ष्मी वेंकटेश की सवारी शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने रथ को रस्सों से खींचकर धाम की परिक्रमा की। इस दौरान जय भगवान वेंकटेश और जय गोविंदा के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन

शोभायात्रा से पहले अर्चकों ने विधि-विधान से भगवान लक्ष्मी वेंकटेश का महाभिषेक और पूजन किया। मंत्रोच्चारण के बीच भगवान के विग्रह को सुसज्जित रथ पर स्थापित पालकी में विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर अपने आराध्य के प्रति श्रद्धा प्रकट की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रोहा रोड पर टोल प्लाजा के निकट स्थित तिरुपति धाम का मुख्य मंदिर भगवान वेंकटेश यानी तिरुपति बालाजी को समर्पित है। परिसर में माता पद्मावती और माता गोदांबा के मंदिर भी हैं। तीनों मंदिर दक्षिण भारत से लाए गए ग्रेनाइट पत्थरों से निर्मित हैं। इनमें स्थापित अचल और चल विग्रह भी दक्षिण भारत के विभिन्न स्थलों से लाकर प्रतिष्ठित किए गए हैं। मंदिरों का निर्माण दक्षिण भारतीय कारीगरों ने किया है।

धाम में 22 नवंबर को अन्नकूट एवं 56 भोग महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नारायणाचार्य महाराज के मार्गदर्शन में होने वाले इस आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। धाम को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed