Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   The darkness of disorder amidst the light of resolutions

Hisar News: संकल्पों के उजाले में अव्यवस्था का अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The darkness of disorder amidst the light of resolutions
हिसार। आज विश्व शौचालय दिवस यानी स्वच्छता और गरिमापूर्ण जीवन के संकल्प दोहराने का दिन है। शहर की सूरत बदलने और नागरिक सुविधाओं को संवारने के नगर निगम के तमाम दावों के बीच जमीनी हकीकत संकल्पों के उजाले में अव्यवस्था का अंधेरा उजागर कर रही है। नियमित देखरेख के अभाव में शहर के विभिन्न हिस्सों में शौचालय सुविधा की बजाय गंदगी और दुर्गंध के अड्डे बन चुके हैं।
विज्ञापन

नगर निगम की टीम ओर से हाल ही में शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों के किए गए औचक निरीक्षण ने इस कड़वी सच्चाई पर मुहर लगा दी है। जांच में 16 शौचालयों में गंभीर लापरवाही उजागर हुई। करीब 60 प्रतिशत शौचालयों में न तो पानी की पर्याप्त व्यवस्था है और न ही फिनाइल या एसिड से नियमित सफाई हो रही है। स्वच्छता के नाम पर बने ये ठिकाने आमजन के लिए सुविधा कम और मुसीबत ज्यादा बन गए हैं।
विज्ञापन

शहर में कुल 80 सार्वजनिक शौचालय हैं। इनमें महिलाओं के लिए अलग से कोई पूरी तरह क्रियाशील और सुरक्षित विशेष शौचालय उपलब्ध नहीं है। नगर निगम ने इस कमी को दूर करने के लिए दो आधुनिक पिंक शौचालयों का निर्माण शुरू करवाया है। इनमें एक मुख्य बस स्टैंड परिसर और दूसरा सातरोड क्षेत्र में बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं के लिए दो पिंक शौचालय निर्माणाधीन :
शहर में सार्वजनिक शौचालयों की संख्या 80 होने के बावजूद महिलाओं के लिए अलग और सुरक्षित सुविधा का अभाव है। फिलहाल निर्माणाधीन दोनों पिंक शौचालयों के पूरा होने के बाद महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्य बस स्टैंड और सातरोड में इनका निर्माण करवाया जा रहा है।
बस स्टैंड जैसे व्यस्त स्थल पर भी बदहाली :
शहर के प्रमुख आवागमन केंद्र बस स्टैंड पर रोजाना हजारों यात्री पहुंचते हैं। इनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके बावजूद यहां शौचालयों की सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं है। गंदगी और बदबू के कारण यात्रियों को परेशानी होती है। मॉडल टाउन के शौचालय में टोंटियां और यूरिनल टूटे हुए हैं।

निगम अधिकारियों ने दिए सुधार के निर्देश :
पुरानी ऑटो मार्केट, क्लॉथ मार्केट, मधुबन पार्क, क्रांतिमान पार्क, आईजी चौक, आईटीआई चौक, सेक्टर-13 मार्केट, लघु सचिवालय की वकील पार्किंग, शिव मंदिर के पास राजगुरु मार्केट, डाकखाना और कैंप चौक सहित कई स्थानों के शौचालयों में सुधार की जरूरत है। निरीक्षण में 16 शौचालयों में खामियां मिलने पर निगम ने संबंधित ठेकेदारों और प्रबंधकों पर जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो संबंधित एजेंसियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

-------
शहर के 30 सार्वजनिक शौचालयों की जांच की गई है। इनमें से 16 शौचालयों में कमियां मिली हैं। संबंधित एजेंसी पर जुर्माना लगाया गया है। भविष्य में सफाई व्यवस्था ठीक रखने की हिदायत दी गई है। - राजेश कुमार, सीएसआई, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed