Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Experiments will make the study of physics easier; students will grasp complex theories through models.

Hisar News: प्रयोगों से आसान होगी भौतिकी की पढ़ाई, कठिन सिद्धांतों को मॉडल से समझेंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Experiments will make the study of physics easier; students will grasp complex theories through models.
हिसार। भौतिकी के जटिल सिद्धांतों को समझने के लिए अब सिर्फ किताबों में उलझने की जरूरत नहीं होगी। प्रयोगों और कार्यशील मॉडलों के जरिए विज्ञान की कठिन अवधारणाओं को भी सहजता से समझा जा सकेगा।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आईसीईएमएसईटी-2026 में मुख्य अतिथि के तौपर पर पहुंचे राजस्थान विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं प्रख्यात भौतिक विज्ञानी प्रो. वाईके विजय ने विद्यार्थियों को प्लाज्मा उत्पादन, रमन प्रभाव और ठोस अवस्था भौतिकी के सिद्धांतों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करके यही सीख दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विज्ञान को समझने का सबसे प्रभावी तरीका उसे प्रयोगों के माध्यम से सीखना है। करके सीखने की यह पद्धति विद्यार्थियों में जिज्ञासा और रचनात्मकता विकसित करने के साथ उनकी वैज्ञानिक समझ को भी मजबूत करती है। उन्होंने भौतिकी के विभिन्न कार्यशील मॉडलों का लाइव प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोगात्मक सीख अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भौतिकी विभाग और मेटा साइटेक सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कॉन्फ्रेंस बुधवार को संपन्न हो गई। इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स, सेमीकंडक्टर डिवाइसेज एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजीज विषय पर आयोजित इस सम्मेलन का समापन चौधरी रणबीर सिंह सभागार के सेमिनार हॉल-1 में हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता संयोजक एवं भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. राजिंदर सिंह कुंडू ने की।
समापन समारोह में प्रो. राजिंदर सिंह कुंडू ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि हाइब्रिड मोड में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में 18 देशों के 570 से अधिक प्रतिनिधियों और 41 विदेशी वक्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान 15 विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र प्रस्तुत किए गए और वैज्ञानिक विचारों का आदान-प्रदान हुआ। तकनीकी सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों और वैज्ञानिकों को बेस्ट पेपर प्रेजेंटेशन तथा बेस्ट पोस्टर प्रेजेंटेशन अवार्ड प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सह-संयोजक प्रो. मंजीत सिंह गोयत, आयोजन सचिव डॉ. विवेक गुप्ता एवं डॉ. अमृता हुड्डा, समन्वय समिति के सदस्य प्रो. सुजाता सांगी, प्रो. आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed