{"_id":"6afd49669f24bab4f70979c6","slug":"video-house-collapses-in-hansi-following-a-cylinder-blast-four-injured-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, चार घायल
हांसी-जींद रोड पर ढाणी चदरपुल के पास स्थित ढाणी चमारान में मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे एक मकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके से प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि एक महिला को मामूली चोटें आई हैं।
धमाका इतना जबरदस्त था कि करीब 500 मीटर दूर तक आसपास के मकानों की छतें तक हिल गईं। धमाके के कारण तीन मकानों को नुकसान पहुंचा, जबकि जिस मकान में सिलेंडर फटा, वह पूरी तरह से जमींदोज हो गया। मकान की ईंटें करीब 100 मीटर दूर तक जा गिरीं। पड़ोसी गोपाल के मकान का एक कमरा भी ढह गया, हालांकि कमरे में मौजूद महिला कुछ समय पहले ही बाहर निकल आई थी, जिससे उसकी जान बच गई।
हादसे के समय मकान में प्रताप सिंह का बेटा नवीन, नवीन की भाभी सुनीता और उनके दो बच्चे निखिल (लगभग 8 वर्षीय) और मीत (लगभग 5 वर्षीय) गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके के बाद चारों मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे चारों घायलों को बाहर निकाला।
परिवार के सदस्यों राजेश और महेंद्र ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। मजबूरी में घायलों को रेहड़ी में डालकर अस्पताल पहुंचाना पड़ा। परिजनों का कहना है कि इस वजह से घायलों के इलाज में देरी हुई। पहले घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायलों की हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है।
परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार पिछले करीब 60 वर्षों से मेहनत-मजदूरी करके अपना गुजर-बसर कर रहा था। अब मकान पूरी तरह तबाह हो चुका है और परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है।
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी सदानंद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है। अभी तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हर पहलू की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।