Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
House reduced to rubble following a cylinder blast in Hansi; SDM conducts an inspection.
{"_id":"6afd7b254d23a6912e0392e7","slug":"video-house-reduced-to-rubble-following-a-cylinder-blast-in-hansi-sdm-conducts-an-inspection-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, एसडीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में सिलेंडर ब्लास्ट से मकान जमींदोज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
हांसी के ढाणी चदरपुल में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से हुए भीषण हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। हांसी के एसडीएम राजेश खोथ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मंगलवार शाम करीब सात बजे हुए इस जोरदार धमाके में प्रताप सिंह का मकान पूरी तरह जमींदोज हो गया था। धमाका इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी और मकान की ईंटें दूर-दूर तक जा गिरीं। आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। हादसे के समय मकान में मौजूद चार लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। सभी घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
एसडीएम राजेश खोथ के साथ तहसीलदार अनिल बिढान, फायर ब्रिगेड के अधिकारी और सदर थाना प्रभारी सदानंद वत्स भी मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने क्षतिग्रस्त मकान और आसपास के घरों का निरीक्षण किया तथा हादसे से हुए नुकसान की जानकारी ली।
एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि जिला उपायुक्त राहुल नरवाल के निर्देश पर प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची है। 24 घंटे के भीतर नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करके आगे भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि घायलों का हिसार के मलिक अस्पताल में उपचार चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।
सरपंच प्रदीप लादी ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। प्रशासन के सहयोग से परिवार को आर्थिक मदद दिलवाने और उनका मकान दोबारा बनवाने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी राहुल मक्कड़ ने जिला प्रशासन से मांग की कि हादसे में तबाह हुए मकान का उचित मुआवजा पीड़ित परिवार को दिया जाए। इसके साथ ही घायल हुए लोगों के इलाज का पूरा खर्च उठाने और उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए भी प्रशासन को कदम उठाने की अपील की।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है। परिवार का कहना है कि करीब 60 वर्षों की मेहनत से बनाया गया आशियाना एक धमाके में तबाह हो गया। अब परिवार के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम पंचायत के सरपंच प्रदीप लादी ने भी परिवार को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिलवाने का आश्वासन दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।