फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Hansi's markets have become garbage dumps, with heaps of garbage everywhere; even outside MLA Vinod Bhayana's residence, garbage remains.

हांसी के बाजार बने कूड़ेदान, हर ओर गंदगी के ढेर; विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर भी कचरा

Mon, 07 Sep 2026 09:55 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Mon, 07 Sep 2026 09:55 PM IST
Hansi's markets have become garbage dumps, with heaps of garbage everywhere; even outside MLA Vinod Bhayana's residence, garbage remains.
हांसी में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और बाजारों की तस्वीर देखकर ऐसा लग रहा है, मानो पूरा शहर ही कूड़ेदान में तब्दील हो गया हो। कूड़े से उठती बदबू के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संघ का आंदोलन आज 33वें दिन भी जारी रहा। आपको बता दे कि हालात इतने खराब हैं कि लोगों को मुंह पर कपड़ा रखकर इन रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि बाजार में फैली गंदगी का सीधा असर उनके कारोबार पर भी पड़ रहा है। ग्राहक गंदगी और बदबू के कारण बाजार में आने से बच रहे हैं, जिससे दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है, जबकि कर्मचारियों के अनुसार हड़ताल के चलते बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो चुका है। लगातार बढ़ते कूड़े के ढेरों से लोगों में बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है।हांसी शहर में प्रतिदिन करीब 40 टन कूड़ा निकलता है। कर्मचारियों का दावा है कि 33 दिनों से सफाई व्यवस्था प्रभावित होने के कारण शहर में करीब 700 टन कूड़ा जमा हो चुका है। भाजपा विधायक विनोद भयाना के निवास के नजदीक, नागरिक अस्पताल के पास सड़क किनारे, नगर पालिका कार्यालय के आसपास, सदर बाजार, प्रताप बाजार, बड़सी गेट के अंदर और चौपटा चौक सहित शहर के कई हिस्सों में कचरा जमा है। कर्मचारियों की लंबे समय से चल रही हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहर के कई प्रमुख इलाकों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। गंदगी और बदबू के कारण आम लोगों के साथ-साथ दुकानदारों में भी रोष है। लगातार जमा हो रहे कूड़े से लोगों को बदबू और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों में बीमारियां फैलने की आशंका को लेकर चिंता बनी हुई है। तस्वीरों में भी एक महिला मुंह पर कपड़ा रखकर कूड़े के पास से गुजरती नजर आई। स्थानीय दुकानदार लवकेश सैन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर का बुरा हाल है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और दुकानदारों को गंदगी के बीच बैठकर काम करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की जायज मांगों पर जल्द बातचीत कर समाधान निकालने की अपील की। दुकानदार जितेंद्र ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। कूड़े के ढेरों से आम लोगों को परेशानी हो रही है और बीमारी फैलने का डर भी बना हुआ है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द समाधान निकालने की मांग की। वहीं हांसी निवासी तेलूराम ने कहा कि सरकार सफाई कर्मचारियों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है, जिसका खामियाजा अब आम जनता को भी भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में कम वेतन में कर्मचारियों के लिए परिवार चलाना मुश्किल है। सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रवैया अपनाते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। फिलहाल हड़ताल के 33वें दिन भी सफाई व्यवस्था पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी है। शहर में बढ़ते कूड़े के ढेरों के बीच लोगों को अब प्रशासन और सरकार से जल्द समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा: अब तक सात की मौत, मलबे से आई 'बम धमाके' जैसी आवाज; वीडियो रिपोर्ट

07 Sep 2026

शहडोल में बस्ती के बीच पहुंचा हाथी: ग्रामीणों में मचा हड़कंप, भालू के हमले में चरवाहे की मौत के बाद अलर्ट

07 Sep 2026

गुरुग्राम: ताऊ देवीलाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को विकसित करने की योजना फाइलों में अटकी

07 Sep 2026

सत्य निकेतन हादस: दूसरे दिन भी बचाव कार्य जारी, सेवा दल और स्थानीय लोग कर रहे हैं मदद

07 Sep 2026

हरिद्वार: हल्द्वानी प्रकरण को जातिवादी रंग देने का आरोप, देवपुरा चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

07 Sep 2026
विज्ञापन

धर्मपुर: पंचायत प्रतिनिधियों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे चरण का शुभारंभ

07 Sep 2026

मिर्जापुर में 40 साल से रास्ता न होने पर छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे में सड़क का आश्वासन

07 Sep 2026
विज्ञापन

फिजियोथेरेपी में एआई से मरीजों का इलाज होगा और आसान, लखनऊ में एएसपीटी कॉनक्लेव-2026 का समापन

07 Sep 2026

फर्रुखाबाद में बिजली चोरी की शिकायत पर जांच करने पहुंची टीम पर हमला, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

07 Sep 2026

Video: पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

07 Sep 2026

छत्तीसगढ़: एकलव्य स्कूल की छात्राएं 20 किमी पैदल चलकर शिकायत करने पहुंचीं, कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

07 Sep 2026

हमीरपुर: जिला परिषद की पहली त्रैमासिक बैठक में गांवों की समस्याओं पर हुआ मंथन

अंबेडकरनगर: सड़क दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को मिले 25 लाख रुपये

07 Sep 2026

अयोध्या: अयोध्या में मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

07 Sep 2026

अयोध्या: रामलला के दरबार पहुंची हनुमान अंश की टीम

07 Sep 2026

गोंडा: हर माह 500 रुपये की वसूली का आरोप, सीडीपीओ के खिलाफ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हल्ला

07 Sep 2026

सिरमौर: नाहन में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, नृत्य में भाविका राठी प्रथम

07 Sep 2026

दिल्ली: रक्षाबंधन पर बहन ने बांधा था रक्षा सूत्र, सत्य निकेतन हादसे में भाई अर्पित की मौत

07 Sep 2026

महिला पुलिस कर्मियों को आग बुझाने का दिया गया प्रशिक्षण

07 Sep 2026

सत्य निकेतन हादसा: पांच मंजिला इमारत ढहने से सात की मौत, आकाश के दोस्त की बची जान

07 Sep 2026

गोधना मोड़ पर हेरोइन की बड़ी खेप पकड़ी, तीन करोड़ की 1.20 किलो हेरोइन बरामद

07 Sep 2026

ऊना: बड़ूही में ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, ओवरस्पीड के 20 और बिना हेलमेट के छह चालान

07 Sep 2026

कुल्लू: कंगना रनौत का सुक्खू सरकार पर हमला, बोलीं- कांग्रेस कर्ज लेने का ही काम कर रही

07 Sep 2026

वीडियो: राजेंद्र अध्यक्ष और भारत भूषण चुने नंबरदार जनकल्याण महासंघ रामपुर इकाई के महासचिव

07 Sep 2026

धर्मशाला: पेंशनरों की मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया तो प्रदेशभर में तेज होगा आंदोलन

07 Sep 2026

बठिंडा में अंतिम संस्कार के बाद मृतक के शरीर से उड़ाए कृत्रिम घुटने

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

07 Sep 2026

VIDEO: अयोध्या में मूसलाधार बारिश, गर्मी और उमस से मिली राहत

07 Sep 2026

VIDEO: बहराइच में कहर बरपा रही है बाढ़ की विभीषिका, 12 गांवों में तो हालात बेहद भयावह

07 Sep 2026

लखनऊ में शिया पीजी व अन्य कॉलेजों में अब भी प्रवेश का मौका

07 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed