फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Nand Mahotsav celebrated in Tirupati Dham

Hisar News: तिरुपति धाम में मनाया नंद महोत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nand Mahotsav celebrated in Tirupati Dham
तिरुपति धाम में आयोजित नंद महोत्सव में हिस्सा लेते अर्चक व श्रद्धालु
हिसार। तिरुपति बालाजी धाम में नंद महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। धाम को लड़ियों, गुब्बारों और रंगीन लाइटों से सजाया गया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुए महोत्सव में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक डॉ. मोहन तनेजा और उनकी मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भजनों के माध्यम से गुणगान किया। भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में मुकुट, मोर पंख और मुरली धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


समापन अवसर पर प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने धाम में स्थापित वेंकटेश भगवान, पद्मावती माता, गरुड़, लक्ष्मी नृसिंह सहित अन्य मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने 42 फीट ऊंचे स्वर्ण गरुड़ स्तंभ, पवित्र सरोवर पुष्करणी और 71 फीट ऊंचे गोपुरम का भी अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed