फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   hansi Case regarding the death of an 18-year-old woman from Gurana village: Post-mortem conducted at Agroha Medical College

गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती की मौत का मामला: अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम, परिजनों ने देर शाम दफनाया; पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार

Tue, 15 Sep 2026 09:56 PM IST
Mayur Sharma मयूर शर्मा
Updated Tue, 15 Sep 2026 09:56 PM IST
hansi Case regarding the death of an 18-year-old woman from Gurana village: Post-mortem conducted at Agroha Medical College
हांसी के नारनौंद हल्के के गांव गुराना में 18 वर्षीय युवती प्रियंका की मौत के मामले में मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम की पूरी कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में करवाई गई। इसके बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम शव को दोबारा दफना दिया। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दे कि इससे पहले सोमवार को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिलने के बाद खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी की टीम गांव गुराना पहुंची थी। पुलिस ने कब्रिस्तान से युवती का शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल भिजवाया था। बाद में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। डॉक्टरों और एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की थी। गांव गुराना निवासी मंगल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह चिनाई का काम करता है। उसके दो बेटियां और एक बेटा है। उसकी छोटी बेटी 18 वर्षीय प्रियंका 8 सितंबर को घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। 11 सितंबर को वह वापस घर लौटी थी। पिता के अनुसार घर लौटने के बाद प्रियंका मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। 13 सितंबर को प्रियंका ने घर के अंदर बने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो प्रियंका चुन्नी से फंदे पर लटकी मिली। इसके बाद परिजनों ने समाज के लोगों की सलाह पर शव को दफना दिया। पिता ने पुलिस को बताया कि वह अनपढ़ है और उसे कानूनी प्रक्रिया की जानकारी नहीं थी। इसी कारण उसने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। बाद में कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस ने कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। परिजनों के अनुसार प्रियंका की शादी 30 सितंबर को भादरा में होनी थी। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा हुआ था, लेकिन शादी से कुछ दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में मातम छा गया। खेड़ी चौपटा पुलिस चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि मंगलवार को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से युवती के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसे परिजनों ने देर शाम दोबारा दफना दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

सिरमौर: रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र में 32.30 करोड़ से बनेंगी पांच सड़कें, सीएम सुक्ख ने किया वर्चुअल शिलान्यास

15 Sep 2026

भिवानी: पालेराम चैरिटेबल ट्रस्ट ने टीबी के 10 मरीजों को लिया गोद, वितरित की पोषण किट

15 Sep 2026

भिवानी: जेसीआई भिवानी डायमंड ने वैश्य महाविद्यालय में लगाया रक्तदान शिविर

15 Sep 2026

ददाहू: 42वें स्थापना दिवस पर रेणुकाजी में नौ लोगों को दिया गायत्री पुरस्कार

15 Sep 2026

हमीरपुर: भोरंज में छात्र केंद्रीय संघ के सदस्यों को दिलाई शपथ

विज्ञापन

कानपुर: गणेश उत्सव पर लगा निशुल्क मेडिकल कैंप, डॉक्टरों को किया गया सम्मानित

15 Sep 2026

नारनौल: खेडकी में सहगल फाउंडेशन, रेड क्रॉस ने 126 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की

विज्ञापन

अंबेडकरनगर में नागरिकों और सभासदों ने उठाईं समस्याएं, नियमित सफाई और जल निकासी की मांग

15 Sep 2026

कलेक्ट्रेट परिसर में एकलव्य पार्टी की बैठक, संगठन मजबूत करने का आह्वान

15 Sep 2026

प्रसाद वितरण में उमड़े श्रद्धालु, विधायक ने किया प्रसाद वितरण

15 Sep 2026

कागज पर दर्ज हैं मजदूर, मौके पर नहीं दिख रहा काम

15 Sep 2026

शाहजहांपुर: कला उत्सव में बच्चों ने नृत्य और गायन से बांधा समां, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

15 Sep 2026

शाहजहांपुर: जीएफ कॉलेज में वर्तनी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन, नीलेश ने पाया प्रथम स्थान

15 Sep 2026

बदायूं: अश्लील वीडियो मामले में निलंबित प्रधानाचार्य की गिरफ्तारी की मांग

15 Sep 2026

हिसार पहुंचे सुभाष बराला, कहा- पीएम मोदी के 25 साल के सेवा सफर पर भाजपा चलाएगी सेवा पखवाड़ा, रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, पौधारोपण व जनकल्याणकारी योजनाओं के होंगे प्रचार

15 Sep 2026

कुरुक्षेत्र: सफाई कर्मचारी फिर धरने पर बैठे, ठेकेदारों ने हटाए कर्मचारियों को वापस लेने से किया इनकार

15 Sep 2026

जबलपुर न्यूज: कॉलेज के लेखाकार पर फीस गबन का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण; जांच जारी

15 Sep 2026

वीडियो: कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी की बैठक जोगी पंगा में संपन्न, विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत

15 Sep 2026

VIDEO: गोंडा में अभियंता दिवस पर 33 अभियंताओं ने किया रक्तदान और पौधरोपण

15 Sep 2026

वीडियो: नशे की रोकथाम के लिए राजकीय महाविद्यालय ऊना में हुआ एंटी ड्रग्स जागरूकता कार्यक्रम

15 Sep 2026

मंडी: धर्मपुर में 13 लोगों को काटने वाला लावारिस कुत्ते को पकड़ा, वन विभाग के पिंजरे में रखा

15 Sep 2026

कुल्लू: विजेता बनने के लिए मैदान में दमखम दिखाएंगे 351 खिलाड़ी

15 Sep 2026

VIDEO: पीएलआई को समाप्त कर बनाएं मानदेय का हिस्सा, आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने उठाई मांगें

15 Sep 2026

लखीमपुर खीरी: गणेश चतुर्थी पर शहर में सजे पंडाल, विराजे गणपति बप्पा, गूंजे जयकारे

15 Sep 2026

सीसीटीएनएस प्रशिक्षण पूरा, 14 आरक्षियों को मिला प्रशस्ति पत्र

15 Sep 2026

जनता इंटर कॉलेज में ओपन जिम का विद्यार्थियों ने उठाया आनंद

15 Sep 2026

कुरुक्षेत्र: नरवाना ब्रांच नहर में बहे किशोर का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग, अंबाला से बुलाई गई गोताखोरों की टीम भी नहीं कर पाई तलाश

15 Sep 2026

VIDEO: राम मंदिर के नाम पर नफरत फैलाकर सत्ता मजबूत करने का आरोप, अयोध्या में नेहा बोरा

15 Sep 2026

ऊना: चुरुडू में हुई भाजपा लोअर मंडल की बैठक, पीएम का जन्मदिवस पर आशीर्वाद दीपक जलाने का निर्णय

15 Sep 2026

चमोली: नंदा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का समापन, लोक गायक दर्शन फस्वार्ण के गीतों पर जमकर थिरके दर्शक

15 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed