फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Demand to complete the unfinished construction of the Chang sports ground.

Hisar News: चांग के खेल मैदान के अधूरे निर्माण को पूरा करने की मांग

Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 19 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Demand to complete the unfinished construction of the Chang sports ground.
चांग। गांव चांग के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अधूरे पड़े खेल मैदान के निर्माण कार्य को पुनः शुरू करवाने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। सीजेपी से जुड़े युवाओं और ग्रामवासियों ने यह ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि गांव का मुख्य खेल मैदान पिछले लगभग दो वर्षों से अधूरा है। इससे बच्चों और युवाओं को खेल अभ्यास के लिए उचित सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

यह वही ऐतिहासिक मैदान है जिसने बिजेन्द्र सिंह बॉक्सर जैसे ओलंपियन खिलाड़ी देश को दिए हैं। ऐसे मैदान का लंबे समय तक अधूरा रहना स्थानीय खिलाड़ियों के लिए चिंता का विषय है। सीजेपी कार्यकर्ता रोहित दहिया ने बताया कि निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्राम पंचायत ने पहले ही शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद निर्माण कार्य रोक दिया गया था, लेकिन लंबे समय से कार्य दोबारा शुरू नहीं हो पाया है। ज्ञापन सौंपने के दौरान राजेश ढांडा, लोकेश भिवानी, रोहित दहिया, सोमबीर कोच, सुनील सभरवाल, पंकज धनुष, प्रदीप बेरवाल, अंकित, रणधीर, परवीन और मयंक मौजूद रहे।
ग्रामीणों की मुख्य मांगें
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि रुके हुए कार्य की तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी स्थिति की जांच हो। आवश्यकतानुसार वर्तमान कार्य को निरस्त कर नया टेंडर जारी किया जाए। खेल मैदान का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाया जाए। ग्रामीणों ने यह भी मांग की कि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा हो। इससे बच्चों और युवाओं को सुरक्षित व बेहतर खेल सुविधा उपलब्ध हो सके।
चांग का खेल मैदान गांव की खेल पहचान से जुड़ा
हरियाणा शारीरिक शिक्षा संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ढांडा ने कहा कि चांग का खेल मैदान गांव की खेल पहचान से जुड़ा है। इस मैदान ने कई प्रतिभाओं को अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि दो वर्षों से निर्माण अधूरा रहना खिलाड़ियों के लिए बड़ी समस्या है। प्रशासन को गुणवत्ता से जुड़े मुद्दों का समाधान कर जल्द निर्माण शुरू करवाना चाहिए। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष लोकेश भिवानी ने कहा कि बच्चों को खेल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए वर्षों इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सीजेपी से जुड़े युवा लोकतांत्रिक तरीके से जनसमस्याएं उठा रहे हैं। अधिकारियों ने जल्द निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया है।

खेल मैदान का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए : रोहित
रोहित दहिया ने कहा कि गांव के सैकड़ों बच्चे और युवा इस मैदान पर अभ्यास करते हैं। मैदान की मौजूदा स्थिति के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि युवाओं की मांग स्पष्ट है कि खेल मैदान का निर्माण जल्द पूरा हो। भविष्य में निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। उन्होंने कहा कि युवा इस मुद्दे को शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से प्रशासन के सामने उठाते रहेंगे। यह तब तक जारी रहेगा जब तक मैदान के निर्माण को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed