{"_id":"6aad897628693e3fc10b4ea4","slug":"at-sarheda-farmers-and-laborers-united-at-the-sound-of-the-auction-of-a-farmers-house-and-the-bank-assured-that-it-would-provide-information-about-the-loan-settlement-by-monday-hisar-news-c-21-hsr1020-954518-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सरहेड़ा में किसान के मकान की कुर्की की आहट पर किसान-मजदूर एकजुट, बैंक ने सोमवार तक लोन सेटलमेंट की जानकारी देने का दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सरहेड़ा में किसान के मकान की कुर्की की आहट पर किसान-मजदूर एकजुट, बैंक ने सोमवार तक लोन सेटलमेंट की जानकारी देने का दिया आश्वासन
Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
गांव सरहेड़ा में एकत्रित किसान-मजदूर संगठनों के पदाधिकारी।
बरवाला। गांव सरहेड़ा में किसान अशोक कुमार के मकान की कुर्की के आदेशों के खिलाफ शुक्रवार को किसान-मजदूर संगठन एकजुट हुए। हिसार, हांसी, कैथल और जींद सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने मौके पर सभा कर कार्रवाई का विरोध किया। सुबह से दोपहर तक प्रशासन का कोई अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा।
संयुक्त किसान-मजदूर बाडो पट्टी टोल कमेटी के अध्यक्ष सरदानंद राजली ने बताया कि अशोक कुमार ने 2021 में 21 लाख रुपये का लोन लिया था। इसमें से करीब सात लाख रुपये चुका चुका है। लोन पास करवाने वाले बिचौलिए ने 2.45 लाख रुपये कमीशन लिया था।
उन्होंने बताया कि पिछले एक साल से बीमारी से जूझ रहे अशोक की आर्थिक स्थिति खराब है। 18 हजार रुपये की मासिक किस्त के कारण वह भुगतान करने में असमर्थ है। बैंक कर्मचारियों के फोन के बाद किसान नेताओं को बरवाला एसडीएम कार्यालय बुलाया गया।
विज्ञापन
11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की तहसीलदार, बैंक मैनेजर और बैंक के वकील के साथ बैठक हुई। बैंक मैनेजर ने आश्वासन दिया कि मकान की कुर्की नहीं होगी। लोन सेटलमेंट की जानकारी सोमवार तक टोल कमेटी को दी जाएगी।
किसान नेताओं ने कहा कि उचित सेटलमेंट होने पर अशोक शेष राशि चुकाने को तैयार है। उन्होंने चेतावनी दी कि मकान से बेघर करने का प्रयास हुआ तो बैंक के सामने धरना दिया जाएगा।