Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Amidst questions regarding the activism of the Mahila Congress and the issue of women's reservation, Tripta Thakur—the Mahila Congress in-charge for the Hansi district—spoke out in Hansi...
{"_id":"6aae0c23f5abce9683094323","slug":"video-amidst-questions-regarding-the-activism-of-the-mahila-congress-and-the-issue-of-womens-reservation-tripta-thakur-the-mahila-congress-in-charge-for-the-hansi-district-spoke-out-in-hansi-2026-09-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस की सक्रियता और महिला आरक्षण पर सवाल, हांसी में महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर बोलीं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस की सक्रियता और महिला आरक्षण पर सवाल, हांसी में महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर बोलीं...
महिला कांग्रेस की हांसी जिला प्रभारी तृप्ता ठाकुर ने हांसी पहुंचकर महिला कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने और जिला अध्यक्ष चुनने की जिम्मेदारी संभाली है। इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव डॉ. साक्षी चौधरी और पार्षद नितेश शर्मा भी मौजूद रहे।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए तृप्ता ठाकुर ने कहा कि वह हांसी जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लगातार मुलाकात कर रही हैं और उनके अनुभव व पार्टी के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ले रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि संगठन में महिला कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
महिला आरक्षण पर भाजपा पर साधा निशाना
महिला आरक्षण के मुद्दे पर तृप्ता ठाकुर ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल उठाया कि केंद्र में बहुमत की सरकार होने के बावजूद महिला आरक्षण लागू करने में देरी क्यों की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लंबे समय से इसके लिए कांग्रेस के पूर्व नेताओं को जिम्मेदार ठहराते रहे हैं, जबकि केंद्र में भाजपा की सरकार कई वर्षों से है।
सेवा संकल्प अभियान पर भी उठाए सवाल
तृप्ता ठाकुर ने भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत जलाए जा रहे दीयों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछा कि ये दीये किस बात के जलाए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि महंगाई और घरेलू खर्चों को लेकर आम परिवारों के सामने कई परेशानियां हैं और सरकार को अभियान चलाने के साथ-साथ आम लोगों की समस्याओं पर भी ध्यान देना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।