{"_id":"68f12013e8d322ad2609d0c3","slug":"video-entry-of-four-wheelers-banned-in-rajguru-market-2025-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: राजगुरु मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद, अतिक्रमण से फैली अव्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: राजगुरु मार्केट में चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद, अतिक्रमण से फैली अव्यवस्था
राजगुरु मार्केट में वीरवार से चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी गई। बावजूद इसके अतिक्रमण, बेतरतीब ढंग से खड़े दुपहिया वाहनों और फड़ वालों की वजह से मार्केट में अव्यवस्था फैली रही। मार्केट में व्यवस्था बनाने के लिए नगर निगम की तहबाजारी टीम को दिन भर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उधर मार्केट में भीड़ बढ़ने के साथ ही जेबकतरे भी सक्रिय हो गए हैं। वीरवार को मार्केट में खरीदारी के लिए आई महिला के पर्स से 3800 रुपये निकाल लिए गए। मगर निगम व पुलिस की टीम ने जेबकतरे को पकड़कर उससे पैसे बरामद कर लिए।
त्योहारी सीजन में राजगुरु मार्केट में व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन ने चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी। इसके लिए मार्केट में 10 जगहों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। मगर सड़कों पर आड़े-तिरछे खड़े दुपहिया वाहनों के कारण चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद करने से व्यवस्था में सुधार होने का असर नजर नहीं आया। वहीं निगम की तरफ से न्यू राजगुरु मार्केट व बिश्नोई मंदिर मार्केट के बीच बनाई गई पार्किंग अब भी खाली पड़ी है। व्यापारी अपने दुपहिया वाहन इस पार्किंग में खड़ा करने के बजाय सड़कों पर ही खड़े कर रहे हैं जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। निगम प्रशासन भी इस मामले में असहाय नजर आ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।