Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Dirty water and clogged sewerage in Jagdish Colony near Nehru College, Hansi, have left residents fuming and angry with the government and administration.
{"_id":"6a8734fc889f6bbc1d0ee307","slug":"video-dirty-water-and-clogged-sewerage-in-jagdish-colony-near-nehru-college-hansi-have-left-residents-fuming-and-angry-with-the-government-and-administration-2026-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी नेहरू कॉलेज के पास जगदीश कॉलोनी में गंदे पानी और बंद सीवरेज से लोग परेशान, सरकार-प्रशासन के खिलाफ रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी नेहरू कॉलेज के पास जगदीश कॉलोनी में गंदे पानी और बंद सीवरेज से लोग परेशान, सरकार-प्रशासन के खिलाफ रोष
हांसी। नेहरू कॉलेज के पास स्थित जगदीश कॉलोनी के लोगों ने पीने के पानी की समस्या और बंद पड़े सीवरेज को लेकर सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि वे कई दिनों से परेशान हैं, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा।
स्थानीय निवासी अनूप और सीताराम ने बताया कि कॉलोनी में सीवरेज व्यवस्था ठप पड़ी है और गंदगी के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही।
वहीं, महिला निवासी अनिता ने बताया कि घरों में पीने का पानी भी गंदा आ रहा है। ऐसे में लोगों को दूषित पानी पीने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने और सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
कॉलोनीवासियों ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता संजीव त्यागी से भी समस्या को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने विधायक विनोद भयाना पर भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो वे सरकार और प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।