{"_id":"6ac3ff30e1ee82e5c70dca6b","slug":"1000-bags-of-dap-arrived-distribution-stalled-due-to-server-outage-farmers-protest-hisar-news-c-21-hsr1005-966501-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: एक हजार बैग डीएपी पहुंची, सर्वर डाउन होने से वितरण नहीं, किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: एक हजार बैग डीएपी पहुंची, सर्वर डाउन होने से वितरण नहीं, किसानों का प्रदर्शन
विज्ञापन
नई अनाज मंडी में दि सहकारी विपणन समिति केंद्र के बाहर डीएपी ना मिलने पर एकत्रित हुए किसान।
हिसार। अनाज मंडी स्थित दि सहकारी विपणन समिति में शुक्रवार को एक हजार बैग डीएपी पहुंचने के बावजूद सोमवार को किसानों को इसका वितरण नहीं हो सका। पोर्टल का सर्वर डाउन होने के कारण डीएपी नहीं मिलने पर किसानों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
किसानों का आरोप है कि समिति अधिकारियों ने डीएपी वितरण के लिए उन्हें सोमवार को आईडी लेकर बुलाया था लेकिन दिनभर इंतजार कराने के बाद भी खाद नहीं दी गई। किसान पिछले कई दिनों से डीएपी के लिए समिति के चक्कर काट रहे हैं।
अनाज मंडी स्थित दुकान नंबर-187 पर डीएपी और यूरिया नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर खाद वितरण की मांग की। किसान महावीर, वेदप्रकाश और रमेश ने बताया कि शुक्रवार को समिति अधिकारियों ने डीएपी आने और सोमवार को वितरण की जानकारी दी थी। इसके बाद वे आईडी लेकर केंद्र पर पहुंचे, लेकिन सर्वर नहीं चलने की बात कहकर वितरण से इन्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
वितरण के लिए किसानों की बनाई सूची
किसानों की नाराजगी के बाद समिति अधिकारियों ने डीएपी लेने पहुंचे किसानों से नाम-पता, मोबाइल नंबर और आईडी की जानकारी वाली सूची तैयार करवाई। अधिकारियों ने कहा कि सर्वर शुरू होते ही सूची में शामिल किसानों को बुलाकर प्राथमिकता से डीएपी दी जाएगी। किसानों ने सूची बनाकर समिति को सौंप दी।
-- -- -- -- -- -
डीएपी देने के लिए किसानों को सोमवार को बुलाया गया था। किराया-भाड़ा लगाकर दिनभर मंडी में भूखे-प्यासे रहे, लेकिन डीएपी नहीं मिल पाई। सरसों की बोआई करनी है, लेकिन डीएपी के लिए किसान धक्के खा रहा है।
- फतेह सिंह, आर्य नगर, हिसार।
-- -- -- -- -- -
किसानों को पहले ही प्रकृति ने मारा हुआ है। सरकार अब खरीद से लेकर डीएपी देने तक में विफल है। मंडी में सैकड़ों किसानों को डीएपी के लिए बुलाया गया। इसके बाद सर्वर नहीं चलने की बात कहकर उन्हें खाली हाथ लौटा दिया गया, जिससे किसान निराश हैं।
- रामस्वरूप, आर्य नगर, हिसार।
-- -- -- -- -- -
सहकारी समिति के पास शुक्रवार को डीएपी की दो गाड़ियां पहुंची थीं, जिनमें एक हजार बैग हैं। पोर्टल नहीं खुलने के कारण खाद नहीं दे सकते। गोदाम में करीब एक हजार बैग डीएपी रखी है। मंगलवार को किसानों को डीएपी वितरित की जाएगी। किसानों की सूची ले ली गई है।
- सुंदरलाल, लेखाकार, दि सहकारी विपणन समिति, हिसार।