फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Farmers' protest demanding crop procurement at MSP

Hisar News: एमएसपी पर फसलों की खरीद की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers' protest demanding crop procurement at MSP

विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने सोमवार को नई अनाज मंडी स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पर फसलों की सरकारी खरीद एमएसपी पर करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर मार्केट कमेटी सचिव भरत शर्मा को ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारतीय किसान सभा तहसील हिसार के पदाधिकारी शमशेर नंबरदार, रमेश मिरकां, कमलादेवी और अभय राम फौजी के नेतृत्व में किसान कार्यालय पहुंचे। किसान नेताओं सुरेंद्र मान, लक्ष्मण शाहपुर, मास्टर रामकुमार न्योली, मास्टर जयबीर मुकलान और रतन मात्रश्याम ने कहा कि जिले में धान और बाजरे की सरकारी खरीद नहीं होने से किसान दिन-रात मंडियों में डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप है कि खरीद के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है और वे मजबूरी में आढ़तियों को कम दाम पर फसल बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि खरीफ की कोई भी फसल अभी तक एमएसपी पर नहीं खरीदी गई है। सरकारी खरीद जल्द शुरू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed