Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Hisar News ›   Amidst chants in honor of Chhathi Maiya, devotees observing the fast will offer *arghya* (oblations) to the rising sun today, marking the conclusion of their 36-hour waterless fast.

छठी मैया के जयकारों के बीच आज उगते सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, 36 घंटे के निर्जल व्रत का होगा पारण

Sun, 15 Nov 2026 08:50 PM IST
Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Sun, 15 Nov 2026 08:50 PM IST
Amidst chants in honor of Chhathi Maiya, devotees observing the fast will offer *arghya* (oblations) to the rising sun today, marking the conclusion of their 36-hour waterless fast.
हिसार। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ रविवार शाम को लोक आस्था के महापर्व छठ का तीसरा दिन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। जिंदल पार्क सरोवर सहित पूजा स्थलों पर छठी मैया के जयकारे गूंजते रहे। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की। कोई नंगे पांव सूप और दउरा लेकर घाट पहुंचा तो किसी ने अपनी मन्नत पूरी होने पर दंडवत करते हुए घाट तक पहुंचकर छठी मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। अब सोमवार सुबह करीब छह बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चार दिवसीय महापर्व का समापन होगा। इसके बाद व्रती 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण करेंगे। छठ महापर्व के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के लिए रविवार सुबह से ही घरों में तैयारियां शुरू हो गई थीं। महिलाओं ने स्नान कर पूजा की तैयारियां कीं और बांस के सूप व दउरा में ठेकुआ, चावल के लड्डू, केला, नारियल, गन्ना, मूली, अदरक और अन्य मौसमी फल सजाए। गेहूं के आटे, गुड़ और घी से तैयार ठेकुआ को विशेष रूप से प्रसाद के रूप में रखा गया। शाम को व्रती परिवार के सदस्यों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में घाटों पर पहुंचे। कई श्रद्धालु नंगे पांव पूजा सामग्री लेकर पहुंचे तो कुछ श्रद्धालु दंडवत करते हुए घाट तक आए। सरोवर के जल में खड़ी महिलाओं ने हाथ जोड़कर सूर्य देव की उपासना की और जल व दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। पूरी रात घरों में गूंजेंगे छठी मैया के गीत छठ के तीसरे दिन संध्या अर्घ्य के बाद अब चौथे और अंतिम दिन की तैयारियां होंगी। व्रती पूरी रात छठी मैया की आराधना और सुबह के अर्घ्य की तैयारी में जुटे रहेंगे। घरों में पूजा की सामग्री व्यवस्थित की जाएगी। सूप और दउरा में प्रसाद सजाकर रखा जाएगा। छठ पूजा में ठेकुआ, फल, नारियल और गन्ने का विशेष महत्व है। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी व्रतियों की सेवा और पूजा की तैयारियों में सहयोग करेंगे। छठ के पारंपरिक गीतों के माध्यम से सूर्य देव और छठी मैया की महिमा का गुणगान किया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूरी होगी पूजा सोमवार सुबह चौथे दिन व्रती सूर्योदय से पहले ही घाटों पर पहुंच जाएंगे। इसके बाद सरोवर और घाटों के जल में खड़े होकर उदीयमान सूर्य की प्रतीक्षा करेंगे। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रती 3 बार जल और 4 बार दूध से अर्घ्य अर्पित करेंगे। सूप में रखे ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद के साथ सूर्य देव तथा छठी मैया की विधिवत पूजा की जाएगी। व्रती संतान की लंबी आयु, परिवार की खुशहाली और घर में सुख-शांति की कामना करेंगे। इसके बाद छठी मैया को प्रणाम कर परिवार के सदस्यों का आशीर्वाद लिया जाएगा और प्रसाद वितरण के साथ 36 घंटे के निर्जल व्रत का पारण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कुल्लू: भेखली में मधुमेह और बीपी के नए मरीज नहीं मिले, स्वास्थ्य शिविर में 50 लोगों की जांच

15 Nov 2026

ऊना: मां चिंतपूर्णी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, सुबह 3:30 बजे खोलने पड़े मंदिर के कपाट; दर्शन को लगा दो घंटे तक इंतजार

15 Nov 2026

बाराबंकी में 5.47 करोड़ की मॉडल रोड का सपना अधूरा, सड़क पर बिखरी गिट्टियां और फुटपाथ पर बाजार

15 Nov 2026

सिरमौर: अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम, आश्रमों में बिछाए जा रहे पराली के बिछौने

15 Nov 2026

VIDEO: सीएम योगी से टैबलेट पाकर बेटियों ने जताई खुशी, बोलीं- उनके प्रेरणा मिलती है

15 Nov 2026
विज्ञापन

फरीदकोट में 16 नवंबर को पहुंचेगी चन्नी की साइकिल यात्रा, अंबेडकर चौक में होगी जनसभा

नोएडा: अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल जा रहे व्यक्ति की मौत, चालक वाहन समेत मौके से फरार

15 Nov 2026
विज्ञापन

नोएडा: नवंबर के मध्य में भी सर्दी का इंतजार, धूप निकलने से बढ़ा दिन का तापमान

15 Nov 2026

भजनों की रसधार में डूबे श्याम भक्त, मध्यरात्रि केक काटकर मनाया बाबा का जन्मोत्सव

15 Nov 2026

विकासनगर: बिजली-पानी के बिल, स्मार्ट मीटर और बदहाल सड़कों के विरोध में कांग्रेस का धरना

15 Nov 2026

कुल्लू कांग्रेस कार्यालय में बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

15 Nov 2026

फरीदाबाद में हैवान बना पिता: बेटे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

15 Nov 2026

शाहजहांपुर: रोटरी वॉयस के ऑडिशन में प्रतिभागियों ने बिखेरा सुरों का जादू, 19 नवंबर से गांधी भवन में आयोजन

15 Nov 2026

शाहजहांपुर: युवाओं तक पहुंचेगी कांग्रेस, 15 ब्लॉकों और 60 वार्डों में होंगी बैठकें

15 Nov 2026

चन्नी की ‘जवानी संभाल साइकिल यात्रा’ पहुंची मोगा, स्वागत में उमड़ी भीड़

एमपी: मुरैना में जीतू पटवारी का भाजपा सरकार पर हमला, कृषि मंत्री को बताया प्रदेश का सबसे बड़ा माफिया

15 Nov 2026

नोएडा: अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया

15 Nov 2026

राव धन सिंह बोले- रामपुर में उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस उतारेगी जीत का दावा, प्रत्याशी चयन पर वीरभद्र परिवार से भी होगी चर्चा

15 Nov 2026

मेरठ: पूर्व विधायक सतवीर त्यागी ने आयोजित किया दीपावली मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह

15 Nov 2026

ऊना: बल्ह स्कूल के वार्षिक समारोह में विधायक विवेक शर्मा ने की शिरकत, विकास कार्यों के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा

15 Nov 2026

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सोनानदी और पाखरो जोन के गेट खुले

15 Nov 2026

परविंदर झोटा की अंतिम अरदास के मौके पर पिता भीम सिंह ने पंजाब के लोगों से की अपील, कहा-आप को ना दें वोट

मेरठ: चित्रगुप्त परिवार मिलन का आयोजन, 15 प्रतिभाओं को दिया अवार्ड

15 Nov 2026

मेरठ: आर्य समाज थापर नगर में सत्संग का आयोजन, सत्य, अहिंसा और मानवता पर प्रकाश डाला

15 Nov 2026

VIDEO: उत्तराखंड महोत्सव: नींबू सानने की प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया उत्साह

15 Nov 2026

कानपुर: छठ पूजा को लेकर नानकारी निचली गंगनहर पर तैयारियां तेज, पुलिस टीम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

15 Nov 2026

कानपुर: मकसूदाबाद नई बस्ती की मुख्य सड़क पर हुआ जानलेवा गड्ढा, बजरी फैलने से हादसे का खतरा

15 Nov 2026

पूर्व मंत्री स्व. चौधरी सुरेंद्र सिंह की 80वीं जयंती पर गोलागढ़ कैबिनेट मंत्री ने किए श्रद्धासुमन अर्पित

15 Nov 2026

कुरुक्षेत्र पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी, पिपली के नीलधारी गुरुद्वारा में टेका माथा

15 Nov 2026

सोलन तहसील कार्यालय विवाद: नौणी पंचायत के पूर्व प्रधान मदन हिमाचली आए तहसीलदार और नायब तहसीलदार के समर्थन में

15 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed