Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weak western disturbance shifts weather; Bahadurgarh records the most polluted air in Haryana

आज भी बारिश के आसार: कमजोर पश्चिमी विक्षोभ ने बदला मौसम, हरियाणा में सबसे प्रदूषित रही बहादुरगढ़ की हवा

Sun, 15 Nov 2026 09:40 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sun, 15 Nov 2026 09:40 AM IST
सार

हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे 10 जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आएगी। वहीं, कम हवा की गति के कारण घना स्मॉग छाया रहा, जिसमें बहादुरगढ़ सबसे प्रदूषित रहा।

विज्ञापन
Weak western disturbance shifts weather; Bahadurgarh records the most polluted air in Haryana
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से शनिवार को बादलों की आवाजाही के साथ फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक और पानीपत में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। प्रदेश के 10 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस मौसम प्रणाली का असर 16 नवंबर तक आंशिक तौर पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन


राजस्थान से सटे हरियाणा के पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में इसका असर रहेगा। पंजाब से सटे हिस्सों में करनाल, कैथल, अंबाला, कुरुक्षेत्र में भी इसका असर दिखेगा। कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ हल्की खंड बारिश, बूंदाबांदी एवं तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवाओं की दिशा में बदलाव और हवाएं उत्तरी होने से हरियाणा-एनसीआर-दिल्ली में दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश के अधिकतर जिलों में शनिवार सुबह से ही स्माॅग की घनी चादर छाई रही। धूप और हवा की गति कम होने के कारण दोपहर तक स्मॉग नहीं छंटी। बहादुरगढ़ 376 एक्यूआई के साथ प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। हिसार और फतेहाबाद 358 एक्यूआई के साथ दूसरे सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed