Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Uproar in Fatehabad over garbage collection; scuffle with police personnel; women climbed onto a tractor.
{"_id":"6aa3e1b79f45ebba1309a556","slug":"video-uproar-in-fatehabad-over-garbage-collection-scuffle-with-police-personnel-women-climbed-onto-a-tractor-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: कूड़ा उठान पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, ट्रैक्टर पर चढ़ी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: कूड़ा उठान पर हंगामा, पुलिसकर्मियों के साथ हुई धक्का-मुक्की, ट्रैक्टर पर चढ़ी महिलाएं
फतेहाबाद। शहर में 37 दिनों से सफाई व्यवस्था ठप होने के बीच शुक्रवार को नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा के बीच डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने का अभियान चलाया। इस दौरान बीघड़ रोड स्थित डंपिंग प्वाइंट पर कचरा उठान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। महिला कर्मचारियों ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए कचरा उठान का काम जारी रखा। इस दौरान गुस्साए कर्मचारियों ने कूड़ा फैंकने का भी प्रयास किया। पुलिस टीम ने कर्मचारियो को हिरासत में ले लिया। मौके पर डयूटी मजिस्टेट सतपाल रोज, महिला थाना प्रभारी अरूणा, नगर परिषद के एसआई महेश कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
नगर परिषद प्रशासन की ओर से शुक्रवार को पांचवीं बार डंपिंग प्वाइंटों से कचरा उठाने की कार्रवाई की गई। अभियान की शुरुआत बीघड़ रोड पर बने डंपिंग प्वाइंट से की गई। कचरा उठाने के लिए नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। जैसे ही कचरा उठाने की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।
विरोध कर रही महिलाओं ने कचरा उठाने वाले ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया और कुछ महिलाएं ट्रैक्टर पर चढ़ गईं। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। प्रशासन ने शहर के बीघड़ रोड, सूर्या इंकलेव, जगजीवनपुरा मोहल्ला, हिसार रोड पर पुराना एसडीएम निवास के सामने समेत कई जगहों से कचरा उठान किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।