फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The lamps were provided free of cost, but arranging the oil to light them has become a source of trouble for ration card holders

Fatehabad News: दीये निशुल्क मिले पर रोशन करने के लिए तेल का इंतजाम राशन कार्ड धारकों की परेशानी

Wed, 16 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The lamps were provided free of cost, but arranging the oil to light them has become a source of trouble for ration card holders
फतेहाबाद। राशन डिपो पर पात्र परिवारों को दिये देते डिपाे संचालक। ​विभाग
फतेहाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग राशन कार्ड धारकों को निशुल्क मिट्टी के दीये वितरित कर रहा है। लेकिन इन दीयों को जलाने के लिए तेल की व्यवस्था नहीं है। राशन डिपो पर करीब दो माह से खाद्य तेल का वितरण बंद है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जिले के विभिन्न राशन डिपो पर मिट्टी के दीये पहुंचाए जा रहे हैं। राशन कार्ड धारकों को इनका वितरण भी शुरू हो गया है। जिले में करीब 1,67,479 राशन कार्ड धारक हैं।
विज्ञापन

तेल वितरण बंद होने से अब राशन कार्ड धारकों को दीये जलाने के लिए बाजार से तेल खरीदना पड़ सकता है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के पास अभी तेल वितरण या इसके लिए राशि उपलब्ध करवाने संबंधी कोई पत्र नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम लोगों से अपने घरों में दीये जलाने की अपील की है। ऐसे में राशन कार्ड धारकों को निशुल्क दीये तो मिल रहे हैं लेकिन उन्हें रोशन करने के लिए तेल का इंतजाम खुद करना पड़ेगा।
---
पहले आओ पहले पाओ आधार पर मिला तेल
सरकार की ओर से जुलाई माह में जिले के सभी परिवारों को सरसों का तेल दिया गया था। इसके बाद अगस्त में पहले सरसों का तेल देने से मना किया गया था। इसके बाद जुलाई माह में आए स्टाॅक में बचे को पहले आओ पहले के आधार पर अगस्त में तेल का वितरण किया गया। जिस कारण कुछ ही परिवारों को राशन डिपो पर तेल मिल सका। वहीं सितंबर माह में अब तक न तो तेल का वितरण करने और उसकी जगह पर तेल की राशि उनके खाते में भेजने को लेकर पत्र प्राप्त हुआ है।

----
जिले के सभी राशन डिपो पर पहुंचाए गए तीन लाख से अधिक दीये
जिले में करीब डेढ़ लाख राशन कार्ड धारक हैं। विभाग की ओर से पात्र परिवार के सदस्यों की संख्या के आधार पर दीये वितरित किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि दीयों के साथ तेल भी उपलब्ध करवाया जाता तो इसका उद्देश्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरा हो सकता था। राशन डिपो संचालकों के अनुसार उन्हें विभाग की तरफ से दीये उपलब्ध करवाए जा रहे हैं और पात्र राशन कार्ड धारकों तक इन्हें पहुंचाया जा रहा है। खाद्य तेल की आपूर्ति पिछले करीब दो माह से नहीं हुई है। तेल की अगली आपूर्ति के संबंध में उन्हें अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
-
मुख्यालय से दीये जारी हुए हैं। इनका डिपो पर वितरण किया जा रहा है। सरसों तेल को लेकर मुख्यालय स्तर पर फैसला लिया जाना है।
- कुशल पाल बूरा, डीएफएससी

फतेहाबाद। राशन डिपो पर पात्र परिवारों को दिये देते डिपाे संचालक। विभाग

फतेहाबाद। राशन डिपो पर पात्र परिवारों को दिये देते डिपाे संचालक। विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed