फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Both Power Grid projects should be completed within the stipulated time frame: DC

पावर ग्रिड की दोनों परियोजनाएं तय समयसीमा में पूरी हो : डीसी

Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Both Power Grid projects should be completed within the stipulated time frame: DC
फतेहाबाद। प्रगति बैठक में पावर ग्रिड परियोजनाओं की समीक्षा करते डीसी डॉ. विवेक भारती। प्रशासन
फतेहाबाद। डीसी डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को प्रोएक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इंप्लीमेंटेशन (प्रगति) बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में चल रही पावर ग्रिड की दोनों परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा और तय मानकों के अनुसार गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए।
विज्ञापन

यह भी कहा कि संबंधित विभागों और एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की पावर ग्रिड परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं की प्रगति, कार्यों की समयसीमा और विभागों व एजेंसियों के बीच समन्वय की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

के अधिकारियों ने बताया कि जिले में सिवानी-पातड़ा 400 केवी पावर ग्रिड तथा सिवानी-फतेहाबाद पावर ग्रिड परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। सिवानी-पातड़ा 400 केवी परियोजना के तहत टोहाना और भूना क्षेत्र के 11 गांवों में 87 लोकेशन शामिल हैं। सिवानी-फतेहाबाद परियोजना के तहत चार गांवों में 51 लोकेशन पर कार्य किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए :
डीसी ने वर्तमान प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर प्रशासनिक, तकनीकी या अन्य समस्या आने पर संबंधित विभाग आपसी समन्वय से उसका शीघ्र समाधान करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और प्रत्येक चरण में निर्धारित नियमों व मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। जिले के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं को समय पर पूरा करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed