फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Namo Cricket League trophy unveiled

Fatehabad News: नमो क्रिकेट लीग की ट्रॉफी का अनावरण

Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 16 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Namo Cricket League trophy unveiled
फतेहाबाद। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि तरूण भंडारी को बैड-बॉल देकर सम्मानित करते आयोजक। आयोजक
फतेहाबाद। युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने वाली नमो क्रिकेट लीग के जोन-2 की ट्रॉफी का बुधवार को अनावरण किया गया। निजी होटल में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी ने ट्रॉफी का अनावरण किया।
विज्ञापन

लीग में भाग लेने के लिए अब तक 55 हजार से अधिक युवा पंजीकृत करवा चुके हैं। सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष तरुण भंडारी ने कहा कि बच्चों को अच्छे संस्कार देने के साथ खेलों से जोड़ना जरूरी है। खेलों में सक्रिय रहने वाला युवा नशे जैसी बुराइयों से दूर रह सकता है। इसी उद्देश्य से नमो क्रिकेट लीग शुरू की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रिकेट देश के हर गली-मोहल्ले में लोकप्रिय है। बड़ी संख्या में युवा लीग से जुड़ रहे हैं। आयोजकों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। उन्हें बैट और बॉल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजक अशोक भुक्कर ने बताया कि जोन-2 के मुकाबले 19 से 24 सितंबर तक पुलिस लाइन फतेहाबाद और खेल स्टेडियम बोदीवाली में होंगे। विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये मिलेंगे। विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलेगी।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता को 21 लाख रुपये उपविजेता को 11 लाख और तीसरे स्थान वाली टीम को पांच लाख रुपये मिलेंगे। मैन ऑफ द मैच खिलाड़ियों को कार, बाइक, लैपटॉप और आईफोन सहित अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण 14 प्रमुख ओटीटी चैनलों पर होगा।

समारोह में राजीव बत्रा, अनिल असीजा, पवन गुप्ता, रामप्रकाश गुप्ता, बाली मित्तल, रामनिवास बंसल, सतबीर खिचड़, सुशील बंसल, नेहा मित्तल, गोपाल बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed