Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sikh community outraged after Sajjan Kumar is described as a role model; effigies of the Congress party and Deepender Hooda burned in ratiya fatehabad
{"_id":"6a8d81cc602088c32303a024","slug":"video-sikh-community-outraged-after-sajjan-kumar-is-described-as-a-role-model-effigies-of-the-congress-party-and-deepender-hooda-burned-in-ratiya-fatehabad-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया: सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर भड़का सिख समुदाय, कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया: सज्जन कुमार को रोल मॉडल बताने पर भड़का सिख समुदाय, कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा का पुतला फूंका
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा 1984 सिख विरोधी दंगों के दोषी सज्जन कुमार को कथित तौर पर ‘रोल मॉडल’ बताए जाने के विरोध में मंगलवार को सिख समुदाय और इंडियन नेशनल लोकदल कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार काका सिंह लधुवास की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब, पुराना बाजार में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया और संजय गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी व सांसद दीपेंद्र हुड्डा का पुतला दहन किया।
गुरुद्वारा साहिब से शुरू हुआ यह रोष मार्च पैदल जलूस की शक्ल में कांग्रेस विरोधी नारेबाजी करते हुए शहर के मुख्य मार्गों से होकर संजय गांधी चौक पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने जोरदार प्रदर्शन कर पुतला फूंका।प्रदर्शन के दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इकबाल सिंह खोखर, इनेलो के जिला प्रधान बिकर सिंह हडोली, जिला प्रवक्ता रमेश कुमार और गुरुचरण सिंह खोखर मुख्य रूप से मौजूद रहे।सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा की 1984 के सिख दंगों के जख्म आज भी हरे हैं। अदालत द्वारा दोषी करार दिए गए व्यक्ति को रोल मॉडल बताना केवल एक राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उन हजारों निर्दोष सिख परिवारों की पीड़ा का सीधा अपमान है जिन्होंने अपनों को खोया और अपने घर उजड़ते देखे।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि रोल मॉडल वह होता है जो समाज को जोड़े, न कि वह जो मासूमों को उजाड़े। कांग्रेस सांसद ने दोषी की पैरवी कर सिख समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है और उनके पुराने जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है।इस विरोध प्रदर्शन में सिख समुदाय के गणमान्य व्यक्तियों सहित इनेलो के अनेक कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।