फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   how ai almost started war between usa china soldier mistake could bring destruction

क्या एआई की वजह से शुरू होने वाला था यूएस-चीन युद्ध?: एक सैनिक की गलती ला सकती थी महाविनाश, रिपोर्ट में खुलासा

Sat, 19 Sep 2026 10:22 AM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 19 Sep 2026 10:22 AM IST
सार

एआई की एक गलत रिपोर्ट के चलते अमेरिका और चीन के बीच युद्ध शुरू हो सकता था? दरअसल एक रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है कि एआई की गलत रिपोर्ट की वजह से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता था। 

विज्ञापन
how ai almost started war between usa china soldier mistake could bring destruction
एआई की रिपोर्ट से हुई गलतफहमी। - फोटो : एआई जेनरेट इमेज

विस्तार

एआई के खतरे को लेकर कई विशेषज्ञ चिंता जता चुके हैं। बीते दिनों कुछ ऐसा घटित हुआ है, जिसके बाद एआई के लेकर जताई जा रही चिंता सच साबित होती दिख रही है। दरअसल कुछ समय पहले एआई की वजह से दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका और चीन में टकराव होते-होते बच गया। सीएनएन की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई की एक रिपोर्ट के आधार पर अमेरिका के सैनिक चीन के एक जहाज पर सवार होने ही वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर हालात काबू हो गए।
विज्ञापन


रिपोर्ट में क्या दावा किया गया है?
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल की शुरुआत में अमेरिकी सेना को एक खुफिया रिपोर्ट मिली थी, जिसमें बताया गया था कि पश्चिम एशिया में मौजूद चीन के एक जहाज पर परमाणु हथियार से जुड़े उपकरण मौजूद हैं। इस रिपोर्ट के आधार पर अमेरिकी सेना, चीन के उस जहाज पर जबरन सवार होकर उसकी तलाशी लेने की तैयारी कर रही थी। हालांकि उससे पहले ही खुलासा हो गया कि जिस सैनिक ने यह रिपोर्ट तैयार की थी, उसने रिपोर्ट बनाने में एआई चैटबॉट की मदद ली थी। इसके बाद अमेरिकी सेना ने अपने ऑपरेशन को टाल दिया और दोनों देशों के बीच होने वाला टकराव टल गया।
विज्ञापन


सीएनएन ने अमेरिकी सेना के सूत्रों के हवाले से बताया कि खुफिया रिपोर्ट पूरी तरह से गलत और झूठी थी और इसकी वजह से युद्ध शुरू हो सकता था। हालांकि सीएनएन की रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि चीन के जहाज पर क्या था और वह कहां जा रहा था। पश्चिम एशिया की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड ने रिपोर्ट में किए गए दावे पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एआई को लेकर विशेषज्ञ जता रहे चिंता
सीएनएन की यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब इसी महीने की शुरुआत में प्रमुख एआई कंपनी एंथ्रोपिक को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। एक शोधकर्ता ने सार्वजनिक रूप से कंपनी के नेतृत्व से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आशंका जताई थी कि एआई तकनीक इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो सकती है।


एंथ्रोपिक के ही एक अन्य कर्मचारी ने भी सार्वजनिक रूप से कहा था कि कंपनी के लोग ईमानदारी से मानते हैं कि एआई सभी इंसानों को मार सकता है। उन्होंने यह भी कहा था कि अगले दशक के भीतर ऐसा होने की आशंका 10 प्रतिशत से ज्यादा है। इन चेतावनियों के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और कई अन्य लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास पर कड़े प्रतिबंध लगाने का विरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed