{"_id":"6aae1f5103f21bbf6204496d","slug":"damoh-brutal-murder-of-4-family-members-mother-and-3-children-found-dead-at-home-husband-arrested-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमोह में 4 लोगों की निर्मम हत्या: घर में मिले मां और बच्चों के शव, पति गिरफ्तार,अवैध संबंध के शक में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमोह में 4 लोगों की निर्मम हत्या: घर में मिले मां और बच्चों के शव, पति गिरफ्तार,अवैध संबंध के शक में जांच शुरू
Sat, 19 Sep 2026 11:06 AM IST
दमोह ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: दमोह ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 11:06 AM IST
सार
दमोह के कबीरपुर में महिला और उसके तीन बच्चों की मौत ने पुलिस के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पति को पूछताछ के लिए सुरक्षा में लिया गया है और सागर से बुलाई गई एफएसएल टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के मगरोन थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घर में महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। घटना की सूचना मिलते ही मगरोन थाना प्रभारी वंदना गौर, फतेहपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह और पथरिया एसडीओपी प्रिया सिंधी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका का पति द्वारका पटेल मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता था और कुछ समय पहले ही घर वापस आया था। पुलिस ने पति को पूछताछ के लिए अपनी सुरक्षा में लिया है। हादसे में पत्नी खेमा पटेल उम्र 27 वर्ष, बेटी उर्मिला पटेल उम्र 7 वर्ष और बेटे उमेश पटेल 4 वर्ष व राजा पटेल उम्र 1 वर्ष की मौत हुई है। घटना के पीछे अवैध संबंध का शक जताया जा रहा है, हालांकि अभी आधिकारिक स्तर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे
एक साथ चार लोगों की हत्या की सूचना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जबलपुर: छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड में एक और आरोपी को राहत, कोर्ट ने दवा विक्रेता को दी जमानत, एक याचिका खारिज
सागर से बुलाई एफएसएल टीम
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए सागर से एफएसएल टीम बुलाई है। टीम के पहुंचने के बाद घटनास्थल की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जाएगी। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर साक्ष्य सुरक्षित किए जा रहे हैं।
डीआईजी के पहुंचने का इंतजार
घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। बताया जा रहा है कि डीआईजी के भी मौके पर पहुंचने की संभावना है। फिलहाल पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। चार लोगों की मौत की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार 6 माह पूर्व विवाद की बात सामने आई है, जिसकी शिकायत भी महिला द्वारा थाने में की गई थी। पुलिस ने इसे ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है। जांच और एफएसएल की रिपोर्ट के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
