Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Rs 31,000 and gold and silver jewelry stolen after breaking the lock of a house in Fatehabad's Jandi Mohalla.
{"_id":"6a9290f3d0dc79c7550a3055","slug":"video-rs-31000-and-gold-and-silver-jewelry-stolen-after-breaking-the-lock-of-a-house-in-fatehabads-jandi-mohalla-2026-08-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जंडी मोहल्ले में घर का ताला तोड़कर 31 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जंडी मोहल्ले में घर का ताला तोड़कर 31 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी
फतेहाबाद के जंडी मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति के घर का ताला तोड़कर चोर 31 हजार रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। वारदात उस समय हुई, जब परिवार घर पर ताला लगाकर राजस्थान के गांव अजीतपुरा गया हुआ था। पीड़ित ने बस अड्डा पुलिस चौकी में शिकायत देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में जंडी मोहल्ला निवासी मुकेश कुमार पुत्र बाबू राम ने बताया कि वह 28 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे अपने मकान के कमरों और मुख्य गेट पर ताला लगाकर बच्चों सहित राजस्थान के गांव अजीतपुरा गया था। अगले दिन 29 अगस्त की सुबह करीब छह बजे उसके मकान के पड़ोसी राज कुमार ने फोन कर बताया कि मकान के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है।
मुकेश के अनुसार, सूचना मिलने के बाद वह करीब आठ बजे फतेहाबाद स्थित अपने घर पहुंचा। यहां मुख्य गेट पर ताला लगा हुआ था, लेकिन कमरे के दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी के लॉकर में रखी 31 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
इसके अलावा चोर सोने की कानों की बालियां, सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, सोने की नोजपिन, चांदी की पाजेब, चांदी का बागूबंद सहित अन्य जेवरात भी चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि उसने अपने स्तर पर आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं लगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मकान में हुई चोरी की जांच कर आरोपियों का पता लगाने और चोरी की गई नकदी व जेवरात बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।