फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Pink and BPL ration card holders will receive two months' worth of rations

Fatehabad News: गुलाबी और बीपीएल राशन कार्ड धारकों को मिलेगा दो महीने का राशन

Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Pink and BPL ration card holders will receive two months' worth of rations
फतेहाबाद। शहर के एक राशन डिपो पर राशन लेते लाभार्थी। लाइब्रेरी
फतेहाबाद। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन कार्ड धारकों को सितंबर और अक्तूबर महीने का राशन एक साथ वितरित करने का निर्णय लिया है। अक्तूबर माह के कोटे के साथ पात्र लाभार्थियों को बाजरा भी उपलब्ध करवाया जाएगा। दो महीने का राशन एक साथ मिलने से लाभार्थियों को बार-बार डिपो के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

वहीं बाजरे के वितरण से गरीब परिवारों को अतिरिक्त खाद्यान्न भी उपलब्ध होगा। जिले में वर्तमान में 1,67,479 राशन कार्ड हैं। इनके तहत 6,26,285 लाभार्थी राशन योजना का लाभ ले रहे हैं। इनमें 10,670 अंत्योदय (गुलाबी) राशन कार्ड शामिल हैं जिनसे 29,448 सदस्य जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार जिले में 1,56,809 बीपीएल राशन कार्ड हैं जिनके तहत 5,96,837 सदस्य खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। विभाग की ओर से बाजरे के वितरण के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार मात्रा निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत्योदय (गुलाबी) राशन कार्ड धारक परिवार को 12 किलो बाजरा प्रति परिवार दिया जाएगा। वहीं, बीपीएल परिवारों को प्रत्येक सदस्य के हिसाब से एक किलो बाजरा मिलेगा। इस प्रकार बीपीएल परिवार में जितने सदस्य दर्ज हैं उसी के आधार पर बाजरे की मात्रा निर्धारित होगी।

----
पिछले साल डिपो पर नहीं मिला था बाजरा
विभाग की ओर से पिछले वर्ष लाभार्थियों को बाजरा उपलब्ध नहीं हो पाया था। इस बार विभाग की ओर से बाजरे के वितरण की तैयारी की गई है। सितंबर और अक्तूबर का राशन एक साथ दिया जा रहा है। अक्तूबर माह का गेहूं तो लाभार्थियों को दिया जा रहा है लेकिन अभी तक बाजरा नहीं दिया जा रहा है। बाजरा अक्तूबर माह में मिलने की संभावना है। राशन डिपो संचालकों की ओर से बाजरे की मात्रा काटकर गेहूं का वितरण दिया जा रहा है।

----

सितंबर व अक्तूबर माह का राशन एक साथ दिया जा रहा है। सरकार की ओर से बाजरे के वितरण के बारे में एलोकेशन दी गई है। अक्तूबर माह से बाजरे का वितरण किया जाएगा।
- राजपाल, प्रबंधक, राशन डिपो शाखा फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed