Live
Asian Games 2026 Live: भारत को चौथा पदक, शूटिंग में रजत के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने जीता कांस्य
{"_id":"6ab080d5b91244224c0a6669","slug":"asian-games-2026-day-2-live-updates-india-s-latest-news-results-scores-and-medal-updates-2026-09-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2026 Live: भारत को चौथा पदक, शूटिंग में रजत के बाद मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में सुचिका ने जीता कांस्य","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Mon, 21 Sep 2026 09:37 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 21 Sep 2026 09:37 AM IST
खास बातें
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन यानी 21 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी अलग-अलग खेलों में चुनौती पेश करेंगे। पहले दिन पदक खाता खुलने के बाद भारतीय दल की नजरें दूसरे दिन भी पदकों पर होंगी। जानें डे-2 में भारत का पूरा कार्यक्रम, प्रमुख मुकाबले और पदक स्पर्धाएं।
विज्ञापन
सुचिका सेमीफाइनल में हार के बाद रोने लगीं
- फोटो : Twitter
लाइव अपडेट
09:37 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: भारत की डबल मेडल की उम्मीद बढ़ी
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत प्रतियोगिता में चीन के शेन लिहाओ ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले का रुख बदल दिया है। तीसरे और चौथे स्थान पर चल रहे शेन लिहाओ ने आखिरी कुछ राउंड में तेजी दिखाते हुए पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। वहीं, भारत के निशानेबाज अब दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। क्या भारत इस स्पर्धा में डबल मेडल जीतने में सफल होगा?
09:17 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: सुचिका की आंखों में आंसू, सेमीफाइनल हारीं लेकिन जीता कांस्य
महिलाओं की 60 किग्रा MMA सेमीफाइनल के आखिरी राउंड में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने कई किक्स लगाईं। सुचिका कुछ हद तक रक्षात्मक रहीं और निर्णायक वार के मौके का इंतजार करती रहीं। मुकाबले के आखिरी पलों में सुचिका ने कुछ कॉम्बिनेशन पंच लगाए। वहीं, तेओ ने भी किक से जवाब दिया। अंतिम बजर बजने के बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पर छलांग लगाकर उसे जमीन पर गिरा दिया। रेफरी को एक बार फिर दोनों खिलाड़ियों को अलग करना पड़ा।मुकाबला खत्म होने के बाद सुचिका फैसले से खुश नहीं दिखीं। उन्होंने रेफरी से हाथ मिलाने से भी इनकार कर दिया और मैट पर ही भावुक होकर रोने लगीं। सुचिका को लगा कि उन्होंने फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त प्रदर्शन किया है, लेकिन जजों ने उन्हें मुकाबले में दूसरे स्थान पर रखा। इसके बावजूद सुचिका ने महिलाओं की 60 किग्रा MMA स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
09:14 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: राउंड 2 में सुचिका और तेओ के बीच कांटे की टक्कर
दूसरे राउंड में सुचिका तारियाल ने अलग रणनीति अपनाई। वह तेओ हुई हून की पहुंच से दूर रहीं, लेकिन उनके कोच लगातार उन्हें करीब जाकर क्लिंच करने के लिए कह रहे थे। दूसरे राउंड की शुरुआत में सिंगापुर की तेओ हुई हून ने दबदबा बनाया और सुचिका को सबमिशन कर दिया। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी ने जल्द ही मुकाबले का रुख पलटा और तेओ के ऊपर पहुंच गईं। लेकिन सिंगापुरी खिलाड़ी ने एक बार फिर सुचिका को सबमिट कर दिया।मुकाबले के आखिरी मिनटों में सुचिका सबमिशन से बाहर निकलने में सफल रहीं और उन्होंने तेओ को फिर सबमिट कर दिया। सुचिका को लगा कि उन्होंने मुकाबला जीत लिया है, लेकिन नतीजे के लिए जजों के फैसले का इंतजार करना पड़ा। हालांकि, जज भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन से पूरी तरह आश्वस्त नहीं हुए। उन्होंने मुकाबले को तीसरे और आखिरी राउंड में भेज दिया।
09:08 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: पहले राउंड में भारतीय खिलाड़ी का दबदबा
सुचिका तरियाल ने पहले राउंड की शुरुआत घुटने से किए गए कई वारों के साथ की। वह सिंगापुर की तेओ हुई हून को लगातार क्लिंच में रखकर मुकाबले पर नियंत्रण बनाए हुए हैं। पहले राउंड के करीब दो मिनट बाद सुचिका ने अपनी प्रतिद्वंद्वी को जमीन पर गिराया और कई मुक्के जड़े। तेओ के दोबारा खड़े होने के बाद भी सुचिका ने लगातार कॉम्बिनेशन पंच लगाए। राउंड खत्म होने का हूटर बजने के बावजूद दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे पर मुक्के बरसाती रहीं। इसके बाद रेफरी को दोनों को अलग करना पड़ा।09:04 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: सुचिका का MMA सेमीफाइनल शुरू
भारत की सुचिका तारियाल का MMA सेमीफाइनल मुकाबला शुरू हो गया है। एशियन गेम्स में खेला जा रहा पारंपरिक शैली का MMA सामान्य MMA से थोड़ा अलग है। इसमें मुकाबले ऑक्टागोनल केज में नहीं होते हैं। इसके अलावा, खिलाड़ियों ने सुरक्षा के लिए काफी मात्रा में पैडिंग पहन रखी है। भारत की सुचिका तारियाल एशियन गेम्स में इतिहास रचने से सिर्फ एक कदम दूर हैं। 36 वर्षीय सुचिका महिलाओं की पारंपरिक MMA 60 किग्रा सेमीफाइनल में उतर रही हैं। जीत के साथ वह एशियन गेम्स के MMA इतिहास में पहली बार होने वाले फाइनल में जगह बनाने वाली खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगी।12 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर
सुचिका का खेल सफर तब शुरू हुआ जब 12 साल की उम्र में उनके साथ उत्पीड़न की घटना हुई। इसके बाद उन्होंने जूडो को अपनाया। दिल्ली और भोपाल में प्रशिक्षण लेने के बाद वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी बनीं और 20 से अधिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने आठ बार राष्ट्रीय जूडो चैंपियनशिप जीती। 2019 कॉमनवेल्थ जूडो चैंपियनशिप और 2019 दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक भी हासिल किया। 2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था।
जूडो से जिउ-जित्सु और फिर MMA
सुचिका ने बाद में जिउ-जित्सु में भी हाथ आजमाया। उन्होंने 2024 JJIF जिउ-जित्सु विश्व चैंपियनशिप में एडल्ट्स जिउ-जित्सु कॉन्टैक्ट महिला 63 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
उन्होंने 2017 में कुछ समय के लिए MMA में भी मुकाबला किया था, लेकिन इसके बाद सात साल तक इस खेल से दूर रहीं। 2024 के अंत में BRAVE Combat Federation से जुड़ने के बाद उन्होंने MMA में वापसी की और बहरीन में BRAVE CF 92 में वापसी मुकाबला जीता।
मुश्किल हालात में एशियन गेम्स तक पहुंचीं
एशियन गेम्स के लिए जिउ-जित्सु टीम रद्द होने के बाद सुचिका ने MMA का रुख किया। पात्रता नियमों में बदलाव के बाद उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए अपनी यात्रा का खर्च खुद उठाया।
उनका यह फैसला सफल रहा। उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीते और इसके बाद एशियन गेम्स की भारतीय टीम में जगह बनाई।
रविवार को सुचिका ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किग्रा सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया था। वह एशियन गेम्स में भारत की पहली MMA पदक विजेता बनीं। अब उनकी नजर ऐतिहासिक फाइनल में जगह बनाने पर है।
08:29 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: 4x200 मीटर रिले की हीट में भारत आखिरी स्थान पर
पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट में चीन और जापान का दबदबा देखने को मिला। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, भारतीय टीम देशों के बीच आखिरी स्थान पर रही। भारतीय तैराकों के स्प्लिट टाइम भी सामने आए हैं। भारत की ओर से वेदांत माधवन ने पहले और दूसरे लेग में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन आखिरी चरण में उनकी गति कुछ कम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:28 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: वेदांत माधवन का 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल मुकाबला
अभिनेता आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले स्पर्धा की हीट में हिस्सा ले रहे हैं। इस स्पर्धा में चीन और जापान को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। भारतीय टीम की नजर फाइनल में जगह बनाने पर है।08:27 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: टेबल टेनिस में पाकिस्तान को रौंदकर भारत क्वार्टर फाइनल में
भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने एशियन गेम्स 2026 में पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारत की ओर से सुतीर्था मुखर्जी, सिंद्रेला दास और श्रीजा अकुला ने अपने-अपने मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर टीम को अगले दौर में पहुंचाया। पाकिस्तान की टीम भारतीय खिलाड़ियों के सामने कोई खास चुनौती पेश नहीं कर सकी।
07:52 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: अब तक के नतीजे
- सॉफ्ट टेनिस: आध्या तिवारी और जय मीना ने मिश्रित युगल ग्रुप-बी मुकाबले में कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराया।
- स्विमिंग: श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऋषभ दास रिजर्व में रहे।
- स्विमिंग: आकाश मणि और गीतिश शाह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
- स्विमिंग: दनुश सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके।
- वुशू: न्येमान वांगसू महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं।
- शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- टेबल टेनिस: भारत ने महिला टीम के ग्रुप-एफ मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।
07:40 AM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: व्यक्तिगत रूप से रूद्रांक्ष, हिमांशु फाइनल में
10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत पुरुष प्रतियोगिता में रुद्रांक्ष पाटिल और हिमांशु ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। रूद्रांक्ष 631.8 अंक के साथ क्वालिफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, हिमांशु 630.0 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहे। राकेश पार्थ 628.3 अंक के साथ 11वें स्थान पर रहे। व्यक्तिगत इवेंट का फाइनल सुबह नौ बजे शुरू होगा।