{"_id":"6ace17e767348c56f10ba4a9","slug":"video-ratia-registry-clerk-arrested-while-accepting-a-bribe-of-rs4000-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"रतिया : चार हजार रुपये की रिश्व लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतिया : चार हजार रुपये की रिश्व लेते हुए रजिस्ट्री क्लर्क गिरफ्तार
रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रतिया तहसील कार्यालय में कार्रवाई करते हुए रजिस्ट्री क्लर्क (आरसी) बलविंदर सिंह को रंगे हाथों धर दबोचा। आरोपी क्लर्क द्वारा एक किसान से जमीन के इंतकाल (म्यूटेशन) दर्ज करने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी। विजिलेंस की इस औचक कार्रवाई से तहसील परिसर और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।
नथवान निवासी किसान नेता गुरदीप सिंह ने एसीबी को लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी दादालाई जमीन का इंतकाल दर्ज करने के लिए रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह ने 29 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि, बाद में बातचीत के दौरान 4 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। किसान की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस अधिकारियों ने पूरी योजना बनाई और मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर तहसील कार्यालय में रेड को अंजाम दिया। जैसे ही शिकायतकर्ता गुरदीप सिंह ने तयशुदा रिश्वत की रकम आरोपी क्लर्क को सौंपी, टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।