{"_id":"6ad086916f7fb69b220be0be","slug":"video-lawyers-association-submits-memorandum-in-fatehabad-demanding-the-release-of-youths-2026-10-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर वकील संगठन ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में युवाओं की रिहाई की मांग को लेकर वकील संगठन ने सौंपा ज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के दौरान युवाओं को हिरासत में लिए जाने के मामले में फतेहाबाद के वकील संगठन ने रोष जताया है। इस संबंध में संगठन की ओर से एसडीएम के माध्यम से प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर हिरासत में लिए गए युवाओं को तुरंत रिहा करने की मांग की गई।
एडवोकेट देवीलाल ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन करना देश के नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुलिस द्वारा हिरासत में लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताने का अधिकार मिलना चाहिए।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि हिरासत में लिए गए युवाओं को जल्द से जल्द रिहा किया जाए। एडवोकेट देवीलाल ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं को तुरंत रिहा नहीं किया गया तो इस मुद्दे को लेकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।