{"_id":"6ad111335df0c42f26062db1","slug":"registration-of-two-women-under-the-lado-lakshmi-yojana-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-163039-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दो महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दो महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना में पंजीकरण
Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
रतिया निरीक्षण करते हुए चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा ,स्त्रोत पीआरओ
रतिया। गांव हड़ोली में लगे सेवा सेतु शिविर में करीब 230 ग्रामीणों ने भाग लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर में दो महिलाओं का लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पंजीकरण किया गया।
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन बलदेव सिंह ग्रोहा मुख्य अतिथि रहे। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए जिनका ग्रोहा ने निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से विभागीय योजनाओं तथा उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली।
उन्होंने शिविर में पहुंचने वाले ग्रामीणों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी प्राप्त की। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और पात्रता संबंधी प्रावधानों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना और पात्र लोगों तक सेवाओं का लाभ पहुंचाना रहा। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद चावला, बीडीपीओ विकास लांग्यान, एसडीओ अशोक पन्नू, सरपंच प्रतिनिधि नछतर सिंह, भाजपा जिला सचिव निर्मल सिंह, जिला ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजेन्द्र कौर, अजेब सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।