Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Kirtan, bhandara (community feast), and a medical camp organized at Mata Phulamde temple during Navratri
{"_id":"6ad61f20ab8c29b5f80c18c1","slug":"video-kirtan-bhandara-community-feast-and-a-medical-camp-organized-at-mata-phulamde-temple-during-navratri-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"नवरात्र पर माता फूलमदे मंदिर में कीर्तन, भंडारा और मेडिकल कैंप का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र पर माता फूलमदे मंदिर में कीर्तन, भंडारा और मेडिकल कैंप का आयोजन
टोहाना। संतोख कालोनी स्थित माता फूलमदे प्राचीन मंदिर शाखा में नवरात्रों के पावन पर्व पर सोमवार को कीर्तन, अटूट भंडारा और फ्री मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
समाजसेवी अनिल मेहता ने माता रानी की महिमा का गुणगान करते हुए माता रानी का आशीर्वाद लिया। इसके बाद अटूट भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर लगाए गए फ्री मेडिकल कैंप में आयुष्मान अस्पताल के डॉ. मनोज आर्य ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्होंने नाक, कान, गला से संबंधित बीमारियों को लेकर परामर्श दिया और बचाव के उपाय बताए। शिविर में करीब 62 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
आयोजन समिति के प्रधान कृष्ण कुमार, मास्टर वजीर जेबीटी, मास्टर विजय अटवाल जेबीटी और दीपक कुमार हरियाणा पुलिस ने बताया कि मंदिर में हर वर्ष नवरात्र पर धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि धर्म के साथ सेवा का संकल्प भी पूरा हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।