{"_id":"6ad658c22a1a4264e30166ec","slug":"control-truck-crashes-into-gold-loan-branch-gate-and-wall-damaged-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-163260-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गोल्ड लोन ब्रांच में जा घुसा बेकाबू ट्रक, गेट और दीवार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गोल्ड लोन ब्रांच में जा घुसा बेकाबू ट्रक, गेट और दीवार क्षतिग्रस्त
Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो :- बैंक में घुसा ट्रक
जाखल। चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर सोमवार तड़के करीब तीन बजे कंक्रीट मिक्सचर ट्रक बेकाबू होकर मुथूट गोल्ड की लोन ब्रांच में जा घुसा। टक्कर से ब्रांच का मुख्य गेट और दीवार का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आईं। तड़के का समय होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि मिक्सचर ट्रक पंजाब के पातड़ा क्षेत्र का है। चालक सामान छोड़ने के लिए बुढलाडा गया था। वहां से लौटते समय जाखल में चंडीगढ़-बुढलाडा रोड पर अचानक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे गोल्ड लोन ब्रांच के मुख्य गेट से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गेट के साथ दीवार का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
चालक को नींद की झपकी आने से ट्रक के अनियंत्रित होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद ब्रांच प्रबंधन और कर्मचारियों ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। जाखल थाना प्रभारी बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस को अभी तक मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।