फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Festive season begins; samples of ghee, paneer, and khoya fail lab tests

Fatehabad News: त्योहारी सीजन शुरू, घी, पनीर और खोया के सैंपल मिले लैब में फेल

Mon, 19 Oct 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 19 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Festive season begins; samples of ghee, paneer, and khoya fail lab tests
फतेहाबाद में खाद्य पदार्थो के सैंपल लेते हुए अ​धिकारी स्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही घी, पनीर और खोया के सैंपल रिपोर्ट चौंकाने वाली है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से ली गई सैंपल रिपोर्ट फेल आई है। जिले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर रवि राठी की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

विभाग का दावा है कि पिछले एक माह में जिले में 49 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए है। इसमें 10 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के मुताबिक घी और खोया का एक-एक सैंपल और पनीर के दो सैंपल लैब में फेल मिले है। इसके अलावा 39 सैंपलों की अभी रिपोर्ट आनी है।
विज्ञापन

शनिवार को टीम ने जाखल में 8 सैंपल लिए है। नवरात्र में विभाग की ओर से कुट्टू के आटे के 6 और सामक के 10 सैंपल भी लिए गए हैं। सभी सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। पिछले सालों की रिपोर्ट में भी घी और खोया की सैंपल रिपोर्ट फेल मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सैंपलों की रिपोर्ट
वर्ष सैंपल फेल मिले
2023-24 181 23
2024-25 445 64
2025-26 273 38
-
त्योहार पर खुले में बिक रहीं मिठाइयां
जिले में त्योहार पर खुले में स्टॉल लगाकर भी मिठाइयां बेची जा रही है। हालात ये है कि बिना लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन 85 फीसदी तक दुकानें हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि कुमार राठी ने दुकानदार खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के लिए आवेदन करें। आवश्यक लाइसेंस के बिना कारोबार करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

-
मिलावटी मिठाइयों से हो सकती है पेट की बीमारियां
नागरिक अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. मनीष के अनुसार मिलावटी मिठाइयां खाने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं। मिलावट में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक रंग और रसायन शरीर के आंतरिक अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। लंबे समय तक ऐसे पदार्थों का सेवन लीवर और किडनी पर भी प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है।
-
त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी। विभाग की तरफ निगरानी की जा रही है। लाइसेंस नहीं है उन पर भी कार्रवाई होगी।
- रवि कुमार राठी, एफएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed