Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Illegal storage of firecrackers unearthed in Bhuna; over 178 kg of firecrackers seized.

भूना में अवैध पटाखों के भंडारण का खुलासा, 178 किलो से अधिक पटाखे बरामद

Thu, 05 Nov 2026 08:18 PM IST
Sudhir Sharma सुधीर शर्मा
Updated Thu, 05 Nov 2026 08:18 PM IST
Illegal storage of firecrackers unearthed in Bhuna; over 178 kg of firecrackers seized.
भूना। दीपावली पर्व के मद्देनजर अवैध रूप से पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में थाना भूना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 178 किलो 576 ग्राम पटाखे बरामद किए हैं। पुलिस ने दुकान और गोदाम में बिना वैध अनुमति के पटाखे रखने के आरोप में दो लोगों को काबू किया है। दोनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कंवर सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई उपनिरीक्षक रामेश्वर दास के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम अग्रसेन चौक क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सांचला रोड स्थित कान्हा किरयाणा स्टोर में अवैध रूप से पटाखे रखे गए हैं। पुलिस ने दुकान से सटे स्टोर की तलाशी ली तो वहां विभिन्न प्रकार के पटाखे मिले। दुकान पर मौजूद करण पुत्र ज्ञानचंद निवासी वार्ड नंबर 15, भूना से पटाखों के भंडारण संबंधी लाइसेंस और परमिट मांगा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने कट्टे सहित 16 किलो 76 ग्राम पटाखे बरामद किए। इस संबंध में थाना भूना में मामला दर्ज किया गया है। दूसरी कार्रवाई उकलाना रोड स्थित परशुराम पार्क के नजदीक एक गोदाम में की गई। गुप्त सूचना के आधार पर अनुमति लेकर गोदाम की तलाशी ली गई तो नौ कट्टों में भरे विभिन्न किस्म के पटाखे मिले। गोदाम में मौजूद देवेंद्र पुत्र हुक्मचंद निवासी मॉडल टाउन, भूना पटाखों के भंडारण का लाइसेंस, परमिट या खरीद का पक्का बिल नहीं दिखा सका। पुलिस ने कट्टों सहित कुल 162 किलो 500 ग्राम पटाखे कब्जे में ले लिए। थाना प्रभारी ने बताया कि बिना अनुमति पटाखों का भंडारण और बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। त्योहार के दौरान लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस अवैध गतिविधियों पर विशेष नजर रख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

ऊना: आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा में सजी रंगों की रंगोली, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

05 Nov 2026

चावड़ी बाजार हादसा: संकरी गलियों की वजह से रेस्क्यू में देरी, जानें पुलिस और निगम पार्षद ने क्या कहा

05 Nov 2026

चावड़ी बाजार हादसे पर एक्शन: एमसीडी ने जेई-एई को किया सस्पेंड, जानें सीएम रेखा ने क्या कहा

05 Nov 2026

अमेठी में मध्याह्न भोजन के साथ बच्चों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता, पीएम पोषण योजना में जुड़ा अतिरिक्त आहार

05 Nov 2026

बरेली: सुन्नी वक्फ बोर्ड के गठन की मांग, मौलाना शहाबुद्दीन ने सीएम योगी को लिखा पत्र

05 Nov 2026
विज्ञापन

VIDEO: पटाखा विस्फोट में चार मौतों के बाद बेहटा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

05 Nov 2026

VIDEO: भूतनाथ मार्केट में ट्रैफिक व्यवस्था सख्त: अमर उजाला की खबर के बाद गाजीपुर पुलिस हरकत में

05 Nov 2026
विज्ञापन

शिमला में हल्के बादलों के बीच खिली धूप, 10-11 नवंबर को हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार

05 Nov 2026

एएमयू-वीमेंस कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग जारी, मतदाताओं में जोश

05 Nov 2026

हर सप्ताह निःशुल्क त्वचा एवं बाल विश्लेषण की पहल की घोषणा, VIDEO

05 Nov 2026

कर्णप्रयाग अस्पताल को मिली नई एंबुलेंस, आपात स्थिति में मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

05 Nov 2026

धनतेरस से पहले ही सोलन के बाजारों में उमड़ी भीड़, बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक

05 Nov 2026

रामपुर बुशहर: कुमसू मंदिर में भागवत कथा के समापन पर पहुंचे मंत्री विक्रमादित्य सिंह, नरेशर लक्ष्मी नारायण के दर नवाया शीश

05 Nov 2026

शिमला: लोअर बाजार में सजावट के सामान ने रोका एम्बुलेंस का रास्ता, आपात स्थिति में बढ़ सकती है परेशानी

05 Nov 2026

चंबा पहुंचे CM सुक्खू का जोरदार स्वागत, करियां हेलीपैड पर उमड़े लोग; लिल्ह रवाना होने से पहले सुनीं जनसमस्याएं

05 Nov 2026

धनतेरस की खरीदारी पर महंगाई का पहरा, तांबे के दाम दोगुने से भी ज्यादा; कांसा और एल्युमिनियम भी महंगे

05 Nov 2026

पेंटिंग व छाया चित्रों में दिखी काशी, मथुरा व प्रयाग

05 Nov 2026

पदयात्रा अंतिम पड़ाव पर: हाथ में ध्वज थामे आगे बढ़े मुख्यमंत्री योगी, झलक पाने को उमड़ा जनसैलाब

05 Nov 2026

दिवाली के लिए सज गया कर्णप्रयाग का बाजार, लड्डू-बर्फी के साथ शुगर फ्री मिठाइयों की भी मांग

05 Nov 2026

श्रीनगर के तरुली गांव में महिला को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

05 Nov 2026

विद्युत बोर्ड पेंशनरों का बकाया भुगतान जल्द करने की मांग, सोलन में बैठक कर सरकार के सामने उठाया मुद्दा

05 Nov 2026

पीसीएस मेन्स के नतीजों पर शिरोमणि अकाली दल ने भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

लखीमपुर खीरी: पटाखा दुकानकारों को मिली राहत, डीएम ने दुकानें लगाने की दी अनुमति

05 Nov 2026

कानपुर: रैली के जाम में फंसी एंबुलेंस, हाथ जोड़कर रास्ता मांगते रहे पिता, तड़पकर सिपाही की मौत

05 Nov 2026

बाबा केदारनाथ के जयकारों से गूंज रहा धाम, 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए बन्द होंगे धाम के कपाट

05 Nov 2026

श्रीनगर में मुआवजा भुगतान की मांग , यूकेडी कार्यकर्ता करेंगे 6 को जीवीके परियोजना कार्यालय का घेराव

05 Nov 2026

गाजियाबाद में सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, लगे भारत माता की जय के नारे

05 Nov 2026

धनतेरस और दिवाली को लेकर चमका बाजार, व्यापारियों ने सजाईं दुकानें

05 Nov 2026

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई का निधन, श्रद्धांजलि देने पहुंचे सीएम धामी और पूर्व सीएम हरीश रावत

05 Nov 2026

मेरठ: एमडीए में मांगों को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति का धरना चौथे दिन भी जारी, अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी

05 Nov 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed