Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Dhanteras today; traffic police take charge of traffic management

Fatehabad News: धनतेरस आज, यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था

Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 05 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras today; traffic police take charge of traffic management
फतेहाबाद। शहर के जवाहर चौक में लगाए गए नाके पर तैनात कर्मचारी। संवाद
फतेहाबाद। धनतेरस और दिवाली पर बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने मुख्य बाजार में चार पहिया और लोडिंग वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वीरवार को जवाहर चौक और थाना रोड पार्किंग के बाहर बैरिकेड लगाकर नई व्यवस्था लागू की गई।
विज्ञापन

अब बाजार में भीड़ की स्थिति के अनुसार वाहनों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी। दरअसल, त्योहार से पहले ही शहर के मुख्य बाजारों में अतिक्रमण और वाहनों की आवाजाही से रास्ते संकरे होने लगे थे। महाराजा अग्रसेन चौक, थाना रोड, चार मरला कॉलोनी, धर्मशाला रोड और जवाहर चौक पर तहबाजारी बढ़ने से सड़क पर जगह कम बच रही थी।
विज्ञापन

दुकानदारों और रेहड़ी-फड़ी वालों ने सड़क किनारे सामान लगा रखा था। ऐसे में चार पहिया वाहनों के बाजार में पहुंचने से जाम की स्थिति बनने लगी थी। इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद यातायात पुलिस ने व्यवस्था में बदलाव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर चौक और थाना रोड पार्किंग के बाहर बैरिकेड लगाकर चार पहिया और सामान ढोने वाले वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया है। पुलिस का उद्देश्य बाजार के भीतर वाहनों का दबाव कम करना है। इससे धनतेरस और दिवाली के दौरान खरीदारी करने आने वाले लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।


----
दिवाली के बाद भी रह सकती है बड़े वाहनों पर पाबंदी
यातायात पुलिस के प्रभारी जय सिंह ने बताया कि बाजार में भीड़ के हिसाब से चार पहिया व लोडिंग वाहनों की एंट्री पर पाबंदी रखेगी। वहीं स्कूल बसों को सुबह और दोपहर के समय आने-जाने की छूट दी जाएगी ताकि विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने और घर लौटने में परेशानी न हो। त्योहार के दिनों में बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस की ओर से यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा अगर दिवाली के बाद भी बाजारों में अगर भीड़ रहेगी तो बड़े वाहनों की पाबंदी को भी बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed