Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   action comedy south film Scene X review users like Surya and naslen acting

सीन एक्स रिव्यू: 'जिस सूर्या को हम ढूंढ रहे थे वह वापस आ गया', जानें यूजर्स को कैसी लगी एक्शन-कॉमेडी फिल्म

Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 06 Nov 2026 11:00 AM IST
सार

  • Scene X Review: सूर्या की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'सीन' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।
  • फैंस ने फिल्म का पहला शो देख कर सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है।
  • यूजर्स को सूर्या की अदाकारी और फिल्म की कॉमेडी पसंद आई है।

विज्ञापन
action comedy south film Scene X review users like Surya and naslen acting
सीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साउथ के स्टार सूर्या की नई फिल्म 'सीन' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अभिनेता इसमें एक नए किरदार में नजर आ रहे हैं। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीतू माधवन के निर्देशन में बनी यह एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर भरपूर मनोरंजन के लिए तारीफ बटोर रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म और टीम की तारीफ की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'जिस सूर्या को हमने मिस किया था, वह वापस आ गए हैं। क्या शानदार फर्स्ट हाफ है। जितू माधवन अपने बेहतरीन फॉर्म में हैं। इनबराज, ईश्वरन और उनकी टीम की खूब चर्चा होने वाली है। ढेर सारे सरप्राइज हैं। कोई स्पॉइलर नहीं। जल्द से जल्द देखें।'
   
सूर्या की कामयाबी का जश्न मना रहे फैंस
एक यूजर ने सूर्या के अभिनय की तारीफ की है। उन्होंने लिखा 'अनबाना (सूर्या) के सभी फैंस उनकी हैट्रिक ब्लॉकबस्टर का जश्न मना रहे हैं। साथ ही वे उन सभी मुश्किलों, निराशाओं और उस हर साल को भी याद कर रहे हैं जब वह इस दिन का इंतजार कर रहे थे।'
 
नसलेन के काम की हुई तारीफ
तमिल सिनेमा में नसलेन की शानदार शुरुआत। उन्होंने एक कूल और स्मार्ट विलेन के रूप में बहुत बढ़िया काम किया। उनके सामने सूर्या जैसे दमदार कलाकार के होने के बावजूद, वह एक मजबूत विलेन के तौर पर पूरी तरह छाए रहे। सूर्या के लिए एक नया विलेन।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे रिव्यू से यूजर खुश
एक एक्स यूजर फिल्म 'सीन' को मिल रहे अच्छे रिव्यू से काफी खुश हैं। उन्होंने लिखा 'हर जगह ब्लॉकबस्टर वाले रिव्यू हैं।'
 

फिल्म में है दिवाली सेलिब्रेशन
एक यूजर ने फिल्म की तारीफ करते हुए एक्स पर लिखा 'सूर्या और नसलेन ने दर्शकों को प्रभावित किया। एक सरप्राइज कैमियो ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी। बैकग्राउंड एक बड़ा प्लस पॉइंट है। नजरिया की प्यारी वापसी हुई है। फिल्म पूरी तरह से बांधे रखती है और इसमें दिवाली सेलिब्रेशन वाली पारिवारिक फील है। रेटिंग 3.5/5।'
 

यूजर को पसंद आई कॉमेडी
एक यूजर को फिल्म की कॉमेडी पसंद आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'पहला हाफ अच्छा रहा। ह्यूमर और डार्क कॉमेडी बहुत बढ़िया है। BGM काफी रिफ्रेशिंग है।'
 
 
विज्ञापन

'सीन' के बारे में जानकारी
  • दीपावली के मौके पर 6 नवंबर 2026 को रिलीज हुई 'सीन' एक एक्शन-कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है।
  • इसे जितू माधवन ने लिखा और निर्देशित किया है। 
  • फिल्म में सूर्या, नजरिया नाजिम और नसलेन अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। 
  • इनके अलावा आनंदराज और लाल भी फिल्म का हिस्सा हैं। 
  • द्रविड़ सेल्वम ने फिल्म के लिए संवाद लिखे हैं। सुशिन श्याम ने फिल्म का संगीत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed