{"_id":"6ad61fe1d15e069a1901eb85","slug":"video-grand-procession-taken-out-on-maharaja-agrasen-jayanti-2026-10-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महाराजा अग्रसेन जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद। अग्रवाल समाज फतेहाबाद की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सैकड़ों समाजबंधुओं ने भाग लिया। शहर में 18 गोत्रों के नाम से सजाए गए स्वागत द्वार आकर्षण का केंद्र रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। प्रेस सचिव अनिल गोयल ने बताया कि शोभायात्रा का शुभारंभ अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और ध्वजारोहण के साथ हुआ। प्रधान मनोज गर्ग बड़ोपलिया के नेतृत्व में निकली यात्रा को अग्रवाल सभा के प्रधान सुभाष गर्ग ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा महाराजा अग्रसेन चौक सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शिवालय मार्केट स्थित श्रीराम सेवा समिति धर्मशाला पहुंची, जहां मुख्य समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अनिल गोयल, अशोक बंसल, अजय जिंदल, सतीश गोयल, एडवोकेट रविन्द्र तायल, विनोद बंसल, राहुल गोयल, नितिन मोदी और रतिया अग्रवाल सभा के प्रधान प्रमोद गर्ग सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। दी आर्यन स्कूल और जॉन वेस्ले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वक्ताओं ने महाराजा अग्रसेन के समाजवाद और सहकारिता के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। समारोह में महालक्ष्मी के खजाने के कूपन ड्रा के तहत 31 भाग्यशाली लोगों को चांदी के सिक्के दिए गए। वहीं, 21 या अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं, सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं तथा शिक्षा, खेल और अन्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।