फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Grain Market Traders' Association Elections: Consensus reached on two posts; voting for four posts to be held on September 13.

अनाज मंडी व्यापार मंडल चुनाव: दो पदों पर सर्वसम्मति, चार पदों के लिए 13 सितंबर को होगा मतदान

Fri, 28 Aug 2026 02:53 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 28 Aug 2026 02:53 PM IST
Grain Market Traders' Association Elections: Consensus reached on two posts; voting for four posts to be held on September 13.
अनाज मंडी व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। छह पदों में से दो पदों पर सर्वसम्मति बन गई है, जबकि चार पदों के लिए उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव 13 सितंबर को शहर के दीप होटल में सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक करवाए जाएंगे। चुनाव में कुल 283 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। प्रधान पद के लिए जगदीश भादू, रमेश कुमार और नरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। नामांकन वापसी के अंतिम दिन तीनों उम्मीदवारों के बीच सहमति बनने के बाद रमेश कुमार को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान चुन लिया गया। वहीं, वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए केवल सुरेश जिंदल ने नामांकन दाखिल किया था। ऐसे में इस पद पर उनकी स्थिति पहले ही स्पष्ट हो गई थी और उन्हें भी सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। अब उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उपप्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज आमने-सामने हैं। सचिव पद के लिए बागाराम और ज्ञानचंद ने नामांकन दाखिल किया है। इसी तरह सहसचिव पद के लिए राजेंद्र कुमार और सुरजीत कुमार के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र कुमार और नवीन कुमार चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नामांकन वापसी का अंतिम दिन था। चुनाव कमेटी के अनुसार, इस दौरान किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसके बाद अब चारों पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं और 13 सितंबर को मतदान करवाया जाएगा। शनिवार को सभी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि चुनाव कमेटी को व्यापार मंडल के चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी द्वारा चुनाव की पूरी प्रक्रिया नियमों के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब चार पदों के लिए मतदान होगा। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। व्यापार मंडल के सदस्यों में चुनाव को लेकर उत्साह है। दो पदों पर सर्वसम्मति बनने के बाद अब चार पदों के लिए होने वाले मुकाबले पर सभी की नजरें टिकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

लखनऊ में राखी बांधने जेल पहुंचीं बहनें, भावुक हुए भाई-बहन

28 Aug 2026

सुल्तानपुर में सीढ़ी से टकराया लोड असलहा, गोली लगने से पूर्व सपा विधायक का अंगरक्षक घायल

28 Aug 2026

लुधियाना के दरेसी स्थित वेद मदिर में श्री हरि नाम संकीर्तन अमृत वर्षा का आयोजन

28 Aug 2026

अयोध्या में सावन पूर्णिमा पर सरयू में स्नान को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

28 Aug 2026

कानपुर: बोरवेल के पास धंसी जमीन, आंगन में हुए गड्ढे में गिरी युवती

28 Aug 2026
विज्ञापन

उज्जैन: रक्षाबंधन पर सबसे पहले बाबा महाकाल को बंधी राखी, 6 विशेष राखियां अर्पित, सवा लाख लड्डुओं का लगा महाभोग

28 Aug 2026

रायबरेली में सुरक्षा के बीच निकला मदहे सहाबा का जुलूस

28 Aug 2026
विज्ञापन

लखनऊ के आशियाना चौराहे पर मिठाई लेने पहुंचे लोगों ने सड़क पर पार्क किए वाहन, जाम की स्थिति

28 Aug 2026

शामली: एक मिनट छह सेकेंड के सीसीटीवी में कैद अंकित बालियान की हत्या

28 Aug 2026

वाराणसी में मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: पंखिया गैंग के बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

28 Aug 2026

लहरतारा पुल पर रॉन्ग साइड दौड़ रहे वाहन, हादसे का बढ़ा खतरा; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: पति से विवाद पर पत्नी ने दी जान, रक्षाबंधन पर दो भाइयों की कलाई सूनी कर गई बहन

28 Aug 2026

वाराणसी में भीषण जाम, सात किलोमीटर का सफर ढाई घंटे में; VIDEO

28 Aug 2026

VIDEO: राखी बांधकर भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत किया

28 Aug 2026

मेरठ: पांच हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

27 Aug 2026

मेरठ: भाजपा नेता के होटल में इंटर की छात्रा से दुष्कर्म, हंगामा होने पर लगी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: बाइक सवारों ने दंपती से कान के कुंडल लूटे, महिला का कान फटा

27 Aug 2026

VIDEO: उल्लू दिखाकर ताबीज बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

27 Aug 2026

देहरादून: कैफे में घुसकर संचालक पर जानलेवा हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर ट्रेनें रहीं फुल, सीट के लिए परेशान रहीं बहनें

27 Aug 2026

VIDEO: बाजार में दिखी रक्षाबंधन की राैनक, खरीदारों की उमड़ी भीड़

27 Aug 2026

VIDEO: रक्षाबंधन पर बेटियों को मिला सुरक्षा का भरोसा, मिशन शक्ति ने किया जागरूक

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के सामने होटल में पुलिस का छापा, दो नाबालिग लड़कियों को किया बरामद

27 Aug 2026

VIDEO: मथुरा में जन्माष्टमी से पहले एक्शन में नगर निगम, 113 अवैध होर्डिंग्स-बैनर हटाए

27 Aug 2026

VIDEO: खाद्य विभाग की कार्रवाई, बलदेव-महावन और वृंदावन से लिए 17 नमूने; जांच के लिए भेजे

27 Aug 2026

VIDEO: कासगंज में रक्षाबंधन पर सुरक्षा रही कड़ी, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च

27 Aug 2026

पथराई नदी के रौद्र रूप से टोडी फतेहपुर में तबाही

27 Aug 2026

खरगोन: बाइक से 10 अवैध देशी पिस्टल ले जा रहे युवक को किया गिरफ्तार, तस्करी से जुड़े नेटवर्क की पूछताछ जारी

27 Aug 2026

बड़वानी: जेल ले जाते समय हथकड़ी समेत भागा आरोपी, बाइक से कूदने पर दो पुलिसकर्मी घायल

27 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed