Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Five officials were caught taking bribes within a four-month period; four of these cases are linked to the tehsil premises alone.
{"_id":"6b098eff1798e1de700009da","slug":"video-five-officials-were-caught-taking-bribes-within-a-four-month-period-four-of-these-cases-are-linked-to-the-tehsil-premises-alone-2026-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"चार माह में पांच अधिकारी पकड़े गए रिश्वत लेते हुए, अकेले तहसील परिसर से जुड़े चार मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह में पांच अधिकारी पकड़े गए रिश्वत लेते हुए, अकेले तहसील परिसर से जुड़े चार मामले
रतिया। उपमंडल के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की जड़ें किस कदर गहरी हो चुकी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम बीते चार महीनों में पांच सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू कर चुकी है। चौंकाने वाली बात यह है कि पकड़े गए इन पांच आरोपियों में से चार का सीधा संबंध अकेले तहसील कार्यालय परिसर से है। शुक्रवार को फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और सहायक सहित तीन कर्मियों को मिल की क्षमता बढ़ाने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते दबोचे जाने के बाद समूचे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।
एसीबी की लगातार दबिश ने सरकारी दफ्तरों में ''सुविधा शुल्क'' के नाम पर चल रहे गोरखधंधे की पोल खोल दी है। विजिलेंस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद रिश्वतखोर कर्मचारियों में खौफ का माहौल है, वहीं आमजन इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी राहत के तौर पर देख रहा है।
-
26 जून: तहसील कार्यालय स्थित ई-दिशा केंद्र में तैनात जूनियर प्रोग्रामर जोगिंदर कुमार को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।
6 अगस्त: बिजली निगम के लाइनमैन सतपाल सिंह को सरदूलगढ़ कैंची चौक पर 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए टीम ने दबोचा।
26 सितंबर: तहसील कार्यालय में कार्यरत पटवारी मेहर सिंह को महज 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने गिरफ्तार किया।
13 अक्तूबर: एसीबी की टीम ने तहसील कार्यालय के रजिस्ट्री क्लर्क बलविंदर सिंह को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया।
27 नवंबर : फूड सप्लाई इंस्पेक्टर यादविंदर गिल और एक सहायक सहित तीन लोगों को एक लाख रुपये की बड़ी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
क्षेत्र के सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायतें लगातार मिल रही हैं, लेकिन कार्रवाई के लिए आगे आने वाले शिकायतकर्ताओं की संख्या अभी भी कम है। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है, तो बिना डरे एसीबी को सूचित करें।
मनमोहन सिंह, इंचार्ज, एसीबी फतेहाबाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।