Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Unable to connect via Dial 112; unconscious person admitted to hospital following SP's intervention.
{"_id":"6abb94b564c6eaaf90033de8","slug":"video-fatehabad-unable-to-connect-via-dial-112-unconscious-person-admitted-to-hospital-following-sps-intervention-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद। डायल 112 से नहीं हुआ संपर्क, एसपी के हस्तक्षेप से बेसुध व्यक्ति करवाया अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद। डायल 112 से नहीं हुआ संपर्क, एसपी के हस्तक्षेप से बेसुध व्यक्ति करवाया अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की आपातकालीन सेवा 'डायल 112' के लचर रिस्पॉन्स ने एक बार फिर कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोमवार रात करीब 8:50 बजे जिला न्यायालय के गेट के सामने आधा सड़क और आधा फुटपाथ पर एक मंदबुद्धि व्यक्ति बेसुध हालत में पड़ा था, जिसे तेज रफ्तार वाहनों से हादसे का गंभीर खतरा था।
समाजसेवी विजय सहारण ने मदद के लिए डायल 112 पर कॉल किया, लेकिन लगभग 15 मिनट तक 'लाइन कतार में है' का मैसेज आता रहा और कॉल बार-बार डिस्कनेक्ट होती रही। आपातकालीन नंबर से मदद न मिलने पर विजय ने तुरंत एसपी निकिता खट्टर से संपर्क कर पूरी स्थिति की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने शहर थाना प्रभारी संजय और राइडर टीम को तुरंत मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। विजय सहारण ने बताया कि डायल 112 की शुरुआत में रिस्पॉन्स समय काफी अच्छा था, लेकिन अब आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस सेवा में तत्काल व्यापक सुधार करने की मांग की है। पुलिस विभाग से मिली सूचना मुताबिक सोमनाथ निवासी नरवाना का रहने वाला था। एसपी के आदेशानुसार इसे अस्पताल में भर्ती करवाकर इसके परिजनों को सूचित कर दिया। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि डायल 112 अच्छे तरीके से काम कर रहा है। अगर कोई मामला है तो उसकी जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।