{"_id":"6ac63a5534bdb1db83016dbe","slug":"video-fatehabad-surge-in-arrivals-87000-quintals-of-paddy-arrived-on-wednesday-2026-10-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद : आवक में आई तेजी, बुधवार को 87 हजार क्विंटल की पहुंचा धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद : आवक में आई तेजी, बुधवार को 87 हजार क्विंटल की पहुंचा धान
फतेहाबाद। जिले की अनाजमंडियों में परमल धान की आवक इन दिनों जोरों पर है। जिले की अनाजमंडियों में अब तक 3 लाख 31 हजार 630 क्विंटल धान पहुंच चुका है। बुधवार को ही 87000 क्विंटल धान की आवक दर्ज की गई।
इससे अब अनाजमंडियां धान की ढेरियों से अटने लगी है। वहीं उठान भी शुरू हो चुका है।
अनाजमंडी में पहुंचे किसान रणवीर, जगदीश, रूपचंद और रामेश्वर ने बताया कि इन दिनों मौसम के खुश्क रहने से अनाज मंडियों में पहुंच रही धान की फसल में नमी की मात्रा 17 फीसदी से कम है। इससे सरकारी खरीद में किसी तरह की परेशानी नहीं आ रही है। अनाजमंडी के सुपरवाइजर राजेश नैन ने बताया कि बुधवार को वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन की ओर से परमल धान की सरकारी खरीद की गई। खरीद एजेंसियों की ओर से मंडियों में पहुंच रही फसल की गुणवत्ता और नमी की जांच के बाद खरीद की जा रही है। किसानों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार धान बेचने में परेशानी नहीं हो रही। इससे किसानों की फसल तुरंत बिक रही है।
---
जिले में 3.31 लाख क्विंटल से अधिक आवक
जिले की अनाजमंडियों में अब तक कुल 331630 क्विंटल धान पहुंच चुका है। बुधवार को 8700 क्विंटल की आवक हुई। मंडियों में धान की आवक बढ़ने के कारण इन दिनों अनाजमंडियों में चहल-पहल बढ़ी हुई है। धान की खरीद के साथ अब मंडियों से फसल के उठान का काम भी शुरू हो गया है। फतेहाबाद और टोहाना की अनाजमंडियों में उठान शुरू कर दिया गया है। अब तक करीब 3000 क्विंटल धान का उठान किया जा चुका है। हालांकि मंडियों में अभी भी खरीदा गया धान उठान के इंतजार में है।
---
2.72 लाख क्विंटल से अधिक उठान बाकी
जिले की मंडियों में अभी 272550 क्विंटल धान का उठान बाकी है। आवक लगातार जारी रहने के कारण मार्केट कमेटी और खरीद एजेंसियों के सामने उठान में तेजी लाने की चुनौती है। यदि उठान की गति बढ़ाई जाती है तो मंडियों में खाली जगह उपलब्ध होगी और आने वाले दिनों में बढ़ने वाली धान की आवक को व्यवस्थित करने में आसानी होगी।
:: अनाजमंडियों में पहुंच रही धान की फसल की तुरंत खरीद हो रही है। आवक लगातार बढ़ रही है। आवक को देखते उठान भी शुरू करवा दिया गया ताकि मंडी में फसल रखने के लिए किसानों को परेशानी न हो।
अमित रोहिल्ला, सचिव मार्केट कमेटी, फतेहाबाद।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।