{"_id":"6ac68950126697a7730e83d3","slug":"responding-to-assurances-regarding-the-construction-of-a-shed-the-chairman-said-my-word-is-my-rule-fatehabad-news-c-21-1-hsr1019-967864-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शेड बनाने के आश्वासन पर बोले चेयरमैन, मेरा वचन ही मेरा शासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शेड बनाने के आश्वासन पर बोले चेयरमैन, मेरा वचन ही मेरा शासन
Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
किसान नेता मनजीत सिंह को बाहुबली का डॉयलाग कहते चेयरमैन वेदपाल तंवर। संवाद
टोहाना। अतिरिक्त अनाज मंडी में किसानों के बैठने के लिए शेड बनाने की घोषणा पर किसान नेता मनजीत सिंह ने इसे अधिकारियों के रिकॉर्ड में दर्ज करने की बात कही। इस पर चेयरमैन वेदपाल तंवर ने बाहुबली फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि आपने बाहुबली फिल्म देखी है जिसमें कहा गया है कि मेरा वचन ही है मेरा शासन। मैं उस पर कार्य करता हूं।
हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल तंवर बुधवार को रतिया रोड स्थित अतिरिक्त अनाज मंडी में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीद, फसल उठान, बारदाने और किसानों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान किसानों और आढ़तियों ने मंडी की समस्याएं उनके सामने रखीं।
किसान नेताओं लाभ सिंह और मनजीत सिंह ने बताया कि मंडी में पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं है। नमी जांचने वाली मशीनों की संख्या कम है। बारदाने की कमी के कारण किसानों को फसल बेचने में परेशानी हो रही है। किसानों के बैठने के लिए भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
समस्याएं सुनने के बाद चेयरमैन ने अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल की स्थायी व्यवस्था के लिए एस्टीमेट तैयार कर भेजने को कहा। उन्होंने बताया कि अगले खरीद सीजन से पहले पानी की टंकी का निर्माण पूरा किया जाएगा। तब तक किसानों के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने किसानों के बैठने और आराम करने के लिए मंडी में शेड बनाने की घोषणा की। बारदाने की समस्या पर चेयरमैन ने कहा कि किसानों को बारदाना उपलब्ध कराने में परेशानी नहीं आने दी जाएगी। प्रदेश की मंडियों में किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और निर्धारित एमएसपी पर खरीद सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा, डीएमईओ अभिनव वालिया, कार्यकारी अभियंता आनंद, वेद जांगड़ा, रमन मडिया, कंवल चौधरी, सचिव संदीप गर्ग सहित खरीद एजेंसियों के अधिकारी, व्यापार मंडल पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
नमी मापक यंत्र से जांची धान की नमी
निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने मंडी में धान की ढेरियों का जायजा लिया और नमी मापक यंत्र से धान की नमी जांची। उन्होंने मौके पर किसानों की धान की फसल की खरीद भी करवाई। चेयरमैन ने बताया कि मिलर्स से संबंधित मामले भी सुलझा लिए गए हैं और बारदाने की कमी नहीं रहने दी जाएगी।